Ravi Pushya 2023: खरीदी का महामुहूर्त रवि पुष्य आज, जानें दिन भर शुभ मुहूर्त में क्या-क्या खरीदें?

Published : Nov 05, 2023, 09:06 AM IST
ravi pushya 2023

सार

Ravi Pushya 2023: दीपावली के पहले रवि पुष्य नाम का दुर्लभ संयोग आज बन रहा है। पुष्य नक्षत्र को खरीदी के लिए सबसे शुभ माना जाता है और जब ये नक्षत्र रविवार को हो तो दुर्लभ संयोग बनता है। ये संयोग आज यानी 5 नवंबर 2023 को बन रहा है। 

Ravi Pushya On 5 November 2023: दीपावली से पहले आना वाला पुष्य नक्षत्र काफी खास होता है क्योंकि इस समय लोगों को खरीदी के लिए शुभ दिन का इंतजार रहता है और पुष्य नक्षत्र को खरीदी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र 4 नवंबर, शनिवार की सुबह 07:57 से शुरू होकर 05 नवंबर, रविवार की सुबह 10:29 तक रहेगा। रविवार की सुबह सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र होने से इसका शुभ प्रभाव पूरे दिन माना जाएगा।

क्यों खास है रवि पुष्य? (Know Ravi Pushya significance)
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है और शुभ फल भी प्रदान करती है। इसी मान्यता के चलते इस नक्षत्र में खरीदी करने की परंपरा है। पुष्य नक्षत्र के देवता देवगुरु बृहस्पति हैं जो शुभ कार्यों के कारक हैं, वहीं पुष्य नक्षत्र के देवता स्वयं शनिदेव हैं जो स्थाईत्व के प्रतीक हैं। इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु और शुभ और स्थाई मानी जाती है।

इनवेस्टमेंट के लिए भी शुभ (Ravi Pushya On 5 November 2023 Shopping Muhurat)
ज्योतिषियों के अनुसार, रवि पुष्य नक्षत्र में किया गया इन्वेस्टमेंट बहुत ही जल्दी अच्छा रिटर्न देता है। इसी के चलते लोग इस दिन प्रॉपर्टी, सोना, शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं। रवि पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि रविवार के स्वामी भगवान सूर्य हैं और सोना इनकी धातुओं में से एक है।

ज्वेलरी-बर्तन खरीदी के मुहूर्त
सुबह 07.35 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.26 तक
रात 08.25 से 10.35 तक

वाहन-प्रॉपर्टी खरीदी के मुहूर्त
सुबह 09.55 से दोपहर 03.15 तक
शाम 04.50 से रात 08.20 तक

इलेक्ट्रानिक सामान खरीदी के मुहूर्त
सुबह 07.35 से 09.50 तक
शाम 04.45 से 06.26 तक


ये भी पढ़ें-

क्या सचमुच दिवाली की रात तांत्रिक देते हैं उल्लू की बलि? 5 गुप्त बातें


Diwali 2023: दिवाली की रात किन 10 जगहों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम