Unique Temple: दुनिया का एकमात्र एलियन मंदिर भारत में! जानें कहां है, किसने बनवाया?

Published : Nov 18, 2025, 10:30 AM ISTUpdated : Nov 18, 2025, 10:49 AM IST
alien-temple-salem-tamil-nadu

सार

Unique Temple: भारत में दुनिया का एकमात्र एलियन मंदिर हैं, सुनने में ये बात अजीब लगेगी लेकिन ये सच है। इस मंदिर में एलियन की मूर्ति है और कुछ लोग इसे भगवान मानकर पूजा भी करते हैं। इस मंदिर की कहानी भी बहुत रोचक है।

Alien Temple of India: अभी तक आपने भारत के अनेक रहस्यमयी और प्राचीन मंदिरों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपके आश्चर्य की कोई सीमा नही रहेगी। ये मंदिर है एक एलियन यानी दूसरे ग्रह पर रहने वाले प्राणी का। खास बात ये है कि यहां एलियन की प्रतिमा भी स्थापित है और लोग इसकी पूजा भी कर रहे हैं। ये मंदिर ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन ये चर्चा का विषय बना हुआ है। जानें कहां है ये मंदिर और इससे जुड़ी रोचक बातें…

ये भी पढ़ें-
Hindu Beliefs: बुधवार को बेटी की विदाई क्यों मानते हैं अशुभ? जानें रोचक फैक्ट्स

भारत में कहां है एलियन का मंदिर?

तमिलनाडु के सेलम जिले में एलियन का ये मंदिर पिछले साल ही बनकर तैयार हुआ है। इसे बनवाया है रामगौंडनूर में रहने वाले लोगनाथन ने। इसे बनाने में पूरे 2 साल का समय लगा और ये मंदिर जमीन से लगभग 11 फीट नीचे बना हुआ है। यहां काले रंग के पत्थर से बनी एलियन देवता की मूर्ति भी स्थापित है जहां लोग रोज पूजा करते हैं। धीरे-धीरे इस मंदिर की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है, जिससे चलते यहां दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस मंदिर में मामा-भांजे साथ नहीं कर सकते दर्शन, वरना हो सकती है अनहोनी

क्यों बनवाया एलियन का मंदिर?

एलियन का मंदिर बनवाने वाले लोगनाथन का कहना है कि उन्हें सपने में एलियन दिखाई दिए थे, इसके बाद ही उन्होंने ये मंदिर बनाने का फैसला लिया। लोगनाथन का ये भी मानना है कि भविष्य में दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं से एलियन ही बचा सकते हैं क्योंकि इनके पास मनुष्यों से अधिक शक्तियां हैं। लोगनाथन एलियंस से बात करने का दावा भी करते हैं लेकिन अपने दावे को सच सापित करने का उनके पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

अन्य देवी-देवताओं की भी मूर्ति है इस मंदिर में

एलियन देवता के इस मंदिर में अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति भी स्थापित हैं इनमें भगवान विष्णु के वराह अवतार और शिवलिंग आदि प्रमुख हैं। लोगनाथन बताते हैं कि उनके गुरु सिद्ध भाग्य के कहने पर ही उसने एलियन देवता के मंदिर का निर्माण करवाया। भविष्य में इस मंदिर में और भी देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी जिससे अधिक से अधिक लोग यहां आएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम