How to remove bad luck: हमारे घर के सामने कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो घर के वास्तु को प्रभावित करती हैं, जिससे हमारा दुर्भाग्य बढ़ने लगता है। लेकिन बहुत कम लोग इन बातों के बारे में जानते हैं। ये चीजें हमारे भविष्य के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती हैं।
वास्तु के अनुसार, घर के सामने की चीजें भी घर के वास्तु को प्रभावित करती हैं। शुभ चीजें शुभ प्रभाव देती हैं और अशुभ चीजें अशुभ (Astrology Tips )। कई बार सब कुछ ठीक चलते हुए ही किस्मत साथ नहीं देती, इसका कारण घर के सामने स्थित ये चीजें हो सकती हैं। इन्हें आसानी से हटाया भी जा सकता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हम ऐसा नहीं करते। (How to remove bad luck) आज हम आपको बता रहे हैं, वो कौन सी चीजें हैं जो घर के सामने नहीं होना चाहिए। आगे जानिए इन चीजों के बारे में…
26
कचरे का ढेर
अगर आपके घर के सामने कचरे का ढेर इकट्ठा होता है तो ये वास्तु के दृष्टिकोण से बहुत ही गलत है। कचरे के ढेर में बहुत ही ऐसी चीजें भी होती हैं जो सीधे आपके मनोमस्तिष्क पर असर डालती हैं। कचरे के ढेर में निगेटिविटी बहुत ज्यादा होती है जो घर का ओरामंडल खराब करती हैं। इसलिए घर के सामने कचरे का ढेर न बनने दें। अगर ऐसा होता है तो तुरंत इसका निराकरण करें।
36
सूखा पेड़
घर के ठीक सामने सूखा हुआ पेड़ भी नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे निकलने वाली निगेटिविटी सीधे आपके घर में प्रवेश करेगी। पेड़ हरा-भरा हो तो पॉजिटिव एनर्जी का कारक होता है जबकि सूखा पेड़ भयंकर निगेटिविटी उत्पन्न करता है। इससे आपकी तरक्की में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। ऐसे पेड़ को पूरा कटवा दें, यही इस समस्या का एकमात्र उपाय है।
46
जर्जर मकान
घर के सामने जर्जर मकानों का होना भी ठीक नहीं माना जाता। एक तो इससे दुर्घटना का भय बना रहता है, वहीं ऐसे घर में निगेटिव शक्तियां अपना स्थान बना लेती हैं, जो हमारे लिए परेशानियों का कारण बन सकती है। इस तरह के जर्जर मकानों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गिरा देना चाहिए। ताकि जान-माल की हानि होने से बच सके।
56
बंद गली
अगर आपका घर किसी ऐसे स्थान पर है जहां रास्ता बंद हो जाता है तो ये भी वास्तु के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता जिसका प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों पर भी पड़ता है। ऐसे घरों में रहने वाले लोग अक्सर मानसिक समस्या से ग्रसित रहते हैं। इससे बचने के लिए किसी वास्तुविद से सलाह लेना चाहिए।
66
गंदा नाला
अगर आपके घर के आस-पास कोई गंदा नाला है तो इसका निगेटिव प्रभाव भी आपके घर के वास्तु पर सीधे तौर पर पड़ता है। गंदा नाला नकारात्मकता का प्रतीक है। निगेटिव चीजें हमारे दुर्भाग्य ही लेकर आती हैं, इसलिए मकान लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखें। या फिर ऐसे नालों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ढंकवा दें। यही इस समस्या का एकमात्र उपाय है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।