Lal Kitab Ke Totke: लाल किताब के 5 उपाय चमका सकते हैं वृष राशि वालों का भाग्य

Published : Jul 17, 2025, 05:24 PM IST
Lal Kitaab Upay for vrish Rashi

सार

Lal Kitab Ke Upay: राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी का भी भाग्य चमक सकता है। लाल किताब में राशि अनुसार अचूक उपाए बताए गए हैं, जिन्हें को भी आसानी से कर सकता है। लाल किताब से जानें वृष राशि के उपाय।

Vrishbha Rashi Ke Liye Lal Kitab Ke Upay: राशि चक्र में दूसरी राशि है वृषभ, जिसे वृष भी कहा जाता है। इसका चिह्न बैल है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जिन लोगों की कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव अधिक रहता है वे जीवन भर किसी न किसी वजह परेशान रहते हैं। अगर ये लोग राशि अनुसार कुछ आसान उपाय करें तो इनकी परेशानी कम हो सकती है और भाग्य चमक सकता है। आगे जानिए वृष वाले राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…

वृष राशि वाले किसकी पूजा करें?

लाल किताब के अनुसार, वृष राशि वालों को प्रत्येक शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें धन लाभ तो होगा साथ ही अगर इन पर कोई कर्ज है तो वह भी दूर हो सकता है। इस राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

वृष राशि वाले किन चीजों का दान करें?

लाल किताब के अनुसार वृष राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए इस राशि वालों को शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए जैसे दूध, दही, घी, इत्र, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन। महिला के श्रृंगार की सामग्री भी विवाहित महिला को दान करना चाहिए। इसके अलावा मिश्री, कपूर का दान करना भी शुभ रहता है।

वृष राशि वाले किन मंत्रों का जाप करें?

वृष राशि वालों को शुक्र ग्रह और देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शुक्र ग्रह से सबसे सरल 2 मंत्र है- ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः और ऊं ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः। देवी लक्ष्मी के सरल मंत्र हैं- ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः और ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्। इन मंत्रों का जाप कमल गट्टे की माला से करें।

वृष राशि वाले किस रंग के कपड़े पहनें?

वृष राशि के लोगों को सफेद, क्रीम जैसे हल्के रंगों के कपड़े पहनना चाहिए। इन्हें गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हल्के रंग के कपड़े शुक्र ग्रह का प्रभाव बढ़ाते हैं जिससे इनकी लाइफ की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती है भाग्य साथ देने लगता है।

इन बातों का भी ध्यान रखें वृष राशि वाले

वृष राशि के लोग भाग्य चमकाने के लिए गाय का दान करें। घर के मंदिर में रोज घी का दीपक लगाएं। शुक्रवार को उपवास करें। कपड़ों में इत्र का प्रयोग करें। घर की महिलाओं का सम्मान करें और पत्नी को समय-समय पर उपहार देते रहें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम