Surya Grahan 2026: 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण कब-कहां दिखेगा, सूतक कब से शुरू होगा, कहां देखें लाइव? जानें हर बात

Published : Aug 12, 2026, 06:10 AM IST
Surya Grahan 2026

सार

Solar Eclipse Live Streaming: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होने वाला है। इसे लेकर सभी के मन में बहुत सारी उत्सुकता है। सूर्य ग्रहण के लेकर कईं मान्यताएं भी हमारे यहां प्रचलित हैं।

Total Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण के बारे में हम सभी जानते हैं कि ये सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की विशेष स्थिति में होने पर होता है। लेकिन इससे जुड़ी और भी बहुत सारी ऐसी बातें जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। इन मान्यताओं के पीछे धार्मिक वजह भी छिपी हैं। 12 अगस्त 2026 को होने वाले ग्रहण के बारे में जानने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं। आगे जानिए इस ग्रहण से जुड़ी पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान करें राशि अनुसार मंत्रों का जाप, संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत

कहां दिखेगा 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त 2026 को होने वाला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका और कनाडा के अधिकांश इलाके, यूरोप के बड़े हिस्से जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली में आंशिक रूप से दिखाई देगा जबकि ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन और उत्तरी रूस के कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान पक्षी और जानवर क्यों बदल देते हैं अपना व्यवहार?

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण कब शुरू होगा?

भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा जो आधी रात को 1 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनिट रहेगी। ये एक पूर्ण ग्रहण होगा। अलग-अलग देशों में ग्रहण के समय में आंशिक अंतर देखने को मिलेगा।

12 अगस्त 2026 के सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा?

विद्वानों की मानें तो सूर्य ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस नियम को देखें तो इस सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 4 मिनिट से ही शुरू हो जाएगा। जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका कोई सूतक मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण में क्या करें-क्या नहीं?

1. सूर्य ग्रहण के दौरान सोएं नहीं?
2. सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। बच्चों, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को इस नियम में छूट है।
3. ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए।
4. सूर्य ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए।
5. सूर्य ग्रहण के दौरान घर के मंदिर व देव प्रतिमाओं को ढंक दें।
6. सूर्य ग्रहण से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते रख दें।
7. सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी बाहर न निकलें।
8. सूर्य ग्रहण के दौरान स्त्री संग न करें।
9. सूर्य ग्रहण में भगवान की पूजा करना भी निषेध है।
10. सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

कहां देखें सूर्य ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट?

अगर आप 12 अगस्त के सूर्य ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सदर्न इलिनॉय यूनिवर्सिटी और NASA के SolarSTEAM प्रोग्राम के जरिए इसे देख सकते हैं। इसके अलावा TimeandDate.com और Slooh जैसे प्लेटफॉर्म भी इस खगोलीय घटना की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करेंगे। Virtual Telescope Project 2.0 स्पेन पर भी आप इसे देख सकते हैं।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hariyali Amavasya Vrat Katha: बहू की भक्ति ने बदल दी घर की किस्मत! पढ़ें हरियाली अमावस्या की रोचक कथा
Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, पूजा करें या सूतक के नियम मानें? दूर करें कन्फ्यूजन