Surya Grahan 2026: साल के पहले सूर्य ग्रहण का काउंट डाउन शुरू, जानें कितने दिन बाकी?

Published : Feb 02, 2026, 01:51 PM IST

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी 2026 में होने जा रहा है। इस ग्रहण के बारे में सभी लोग जानना चाहते हैं। खास बात ये है कि ये ग्रहण महाशिवरात्रि के एक दिन बाद होगा। और इसी दिन से पंचक भी शुरू होगा।

PREV
15
surya grahan 2026

Surya Grahan 2026 Details In Hindi: सूर्य व चंद्र ग्रहण हजारों सालों से होते आ रहे हैं लेकिन ये आज भी लोगों के लिए एक आश्चर्य की तरह है। लोग इनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। एक साल में 2-3 ग्रहण का संयोग बनता है। वैसे तो ग्रहण खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। आगे जानिए साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब होगा और ये भारत में देखा जाएगा या नहीं…


ये भी पढ़ें-
Holi 2026 Date: होलिका दहन को लेकर कन्फ्यूजन क्यों, कब खेलें होली? जानें सही डेट

25
कब होगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इसके 1 दिन पहले ही यानी 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा। पंचक की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। मंगलवार को पंचक शुरू होने से ये अग्नि पंचक कहलाएगा। मंगलवार को अमावस्या होने से इस दिन भौमवती अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। इतने सारे संयोंगो के चलते ये सूर्य ग्रहण बहुत ही खास हो गया है।


ये भी पढ़ें-
Maha Shivaratri 2026 Date: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

35
क्या है ग्रहण और सूतक का समय?

17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत समय के अनुसार रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो 18 फरवरी, बुधवार की सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण के सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। ये सूतक ग्रहण के साथ ही खत्म होगा। खास बात ये हे कि ये इस ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकती हुए छल्ले की तरह दिखाई देगा, इसलिए इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाएगा। सामान्य भाषा में इसे कंकणाकृति सूर्य कहते हैं।

45
किन देशों में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण अनेक देशों में देखा जाएगा। इन देशों में सूर्य ग्रहण का समय अलग-अलग रहेगा। मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में ये ग्रहण दिखाई देगा।

55
क्या भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

लोगों के मन में ये सवाल है कि 17 फरवरी को होने वाला ये सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा, तो इसका जवाब है- नहीं। भारत में ये सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव जरूर माना जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories