Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 के तहत 1500 रुपए मंथली बेरोजगारी भत्ता कैसे मिलेगा? जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट, पेमेंट डेट, DBT सिस्टम, वेटिंग लिस्ट और लाइव लिस्ट की पूरी जानकारी एक ही जगह।
पश्चिम बंगाल सरकार की Banglar Yuva Sathi Scheme जिसे लोग Yuvashree Scheme या बेरोजगारी भत्ता भी कहते हैं, पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों को हर महीने 1500 रुपए सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। इसका मकसद है, जब तक नौकरी नहीं मिलती, तब तक युवाओं को आर्थिक सहारा मिले, ताकि वे अपनी स्किल सुधार सकें और नौकरी की तलाश जारी रख सकें।
26
आवेदन करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें-
माध्यमिक (Madhyamik) एडमिट कार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट
आधार कार्ड
वोटर कार्ड
बैंक पासबुक का पहला पेज (PDF में)
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC, अगर लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
सिग्नेचर (JPG या PNG फॉर्मेट में)
OTP के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर
सभी डॉक्यूमेंट साफ और सही फॉर्मेट में अपलोड करें, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
36
Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए Amader Para Amader Samadhan पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Department of Youth Services and Sports West Bengal की वेबसाइट पर भी फॉर्म उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करना आसान है। बस सही जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें।
Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 के 1500 रुपए कब मिलेंगे?
जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन कर दिया है उनके मन में बड़ा सवाल है कि पैसा कब आएगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से मानी जा रही है। यानी जिनका आवेदन मंजूर होगा, उन्हें अप्रैल से किस्त मिलना शुरू हो सकती है। पेमेंट हर महीने 1,500 रुपए की दर से दिया जाएगा। अगर बैंक डिटेल सही है और वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, तो पहली किस्त अप्रैल के मध्य तक आ सकती है।
इस योजना में किसी एजेंट या बिचौलिये की जरूरत नहीं है। पैसा सीधे आपके बैंक खाते में जाएगा। सरकार Direct Benefit Transfer (DBT) सिस्टम से ट्रेजरी से सीधे अकाउंट में रकम भेजती है। इसलिए आवेदन करते समय बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और आधार लिंकिंग सही होना बहुत जरूरी है।
66
Waiting List और Live List क्या होती है?
बता दें कि आवेदन के तुरंत बाद पैसा नहीं मिलता। पहले आपका नाम “Provisionally Identified” यानी वेटिंग लिस्ट में आता है। जब सरकार नई सूची जारी करती है और बजट अलॉट होता है, तब नाम “Live List” में जाता है। Live List में आते ही आपकी पेमेंट साइकिल शुरू हो जाती है। 2026 के लिए सरकार ने बड़ा बजट तय किया है, जिससे ज्यादा युवाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।