PM Free Bijli Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 26 लाख से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। जानिए कैसे मिलेगा 300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा, कितनी सब्सिडी मिलेगी और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
26 लाख घरों तक पहुंची मोदी सरकार की मुफ्त बिजली योजना, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और बढ़ते बिलों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे समय में केंद्र सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 26 लाख से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। सरकार का दावा है कि इस योजना से लोगों को बिजली के भारी बिल से राहत मिल रही है और कई परिवार लगभग ‘जीरो बिजली बिल’ का फायदा उठा रहे हैं।
28
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर लोगों को सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है। सरकार ने इस योजना के तहत साल 2027 तक 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। योजना के जरिए न केवल बिजली बिल कम होगा, बल्कि लोग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे।
38
गर्मी में लोगों को कैसे मिल रही राहत?
उत्तर भारत में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई इलाकों में बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ऐसे में जिन घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं, वहां लोगों को काफी राहत मिल रही है। दिन के समय घरों में पंखे, कूलर, एसी और अन्य उपकरण सोलर ऊर्जा से चल रहे हैं, जिससे बिजली बिल में भारी कमी आई है। जानकरों का कहना है कि एक बार सोलर सिस्टम लगाने के बाद 20 से 25 साल तक इसका लाभ लिया जा सकता है।
सरकार इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने पर सब्सिडी भी दे रही है। सरकारी जानकारी के मुताबिक:
1 से 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी
2 से 3 किलोवाट के सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक की सहायता
योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ
सरकार का उद्देश्य मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को बिजली खर्च से राहत देना है।
58
कौन लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ भारतीय नागरिक उठा सकते हैं, जिनके पास:
अपना घर हो
वैध बिजली कनेक्शन हो
घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की पर्याप्त जगह हो
सरकार लोगों को डिस्कॉम से रजिस्टर्ड वेंडर के जरिए सोलर पैनल लगवाने की सुविधा भी दे रही है।
68
कैसे करें आवेदन?
योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा: PM Surya Ghar Official Portal इसके बाद:
“Apply for Rooftop Solar” विकल्प चुनें
राज्य और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का चयन करें
उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें
लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें
फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल लगवाएं
सोलर इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होने पर सब्सिडी सीधे खाते में भेजी जाएगी।
78
ऊर्जा बचत के साथ पर्यावरण को भी फायदा
ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक यह योजना केवल बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभा सकती है। सोलर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल से कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। यही वजह है कि केंद्र सरकार इस योजना को बड़े स्तर पर आगे बढ़ा रही है।
88
लोगों में तेजी से बढ़ रहा रुझान
बढ़ते बिजली बिल और गर्मी के कारण अब लोग तेजी से रूफटॉप सोलर की ओर आकर्षित हो रहे हैं। खासकर शहरी इलाकों में मध्यम वर्गीय परिवार इस योजना में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में पीएम सूर्य घर योजना देश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है।
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।