
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, नक्षत्र, वार व तिथि की गणना कर शनि के वाहन के बारे में पता लगाया जा सकता है। शनिदेव के वाहनों की जानकारी इस प्रकार है-
वाहन प्रभु के सात सुजाना। दिग्गज, गर्दभ, मृग, अरुस्वाना।।
जम्बुक, सिंह आदि नखधारी। सो फल ज्योतिष कहत पुकारी।।
अर्थात- शनिदेव के सात वाहन हैं- हाथी, गधा, हिरण, कुत्ता, सियार, शेर, व गिद्ध। इसके अलावा कौआ व हंस को भी इनका वाहन माना गया है।
आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह कुंभ राशि पर कैसा असर डालेगा…
कुंभ राशि
इस साल शनि आपकी राशि में तथा राशि से दूसरे स्थान पर चलायमान रहेंगे। शनि की साढ़ेसाती इस राशि के लोगों पर बनी हुई है, जिसके चलते यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी। इस साल आपको संतान की शिक्षा या विवाह के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हालांकि ये कर्ज धीरे-धीरे आप चुकता भी कर देंगे। हेल्थ को लेकर सावधानी आपको इस साल रखनी पड़ेगी। अनैतिक कामों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। तंबाकू, शराब आदि चीजों के सेवन से बचें। कोई विशेष काम करने की इच्छा आपके मन में बनी रहेगी, इसके लिए आप खास प्रयास भी करेंगे लेकिन फिर भी सफल नहीं हो पाएंगे। किसी न किसी कारण मन में खालीपन बना रहेगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य इस साल नहीं कर पाएगा।
उपाय
1. किसी जरूरी काम या यात्रा पर जाते समय शमी को प्रणाम करके निकलना शुभ फलदायक होता है। ऐसा करने से काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं। शमी को शनिदेव से संबंधित वृक्ष ही माना जाता है।
2. हर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।
3. शनि के 12 नाम के मंत्रों का जाप करें। काली चीजों जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
4. शनिवार को मांस-मदिरा का त्याग करें और किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न करें।
5. प्रत्येक शनिवार को उपवास रखें और शाम को शनिदेव की पूजा करने के बाद उड़द की खिचड़ी खाएं।
अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...
Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा
Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता
Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी
Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है
Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे
Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत
Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां
Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।