Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में जिस डिग्री पर बैठा है उससे 45 डिग्री की पहले में जब गोचर का शनि आता है तो साढ़ेसाती शुरू होती है। यह 45 डिग्री के दायरे में आने के साथ शुरू होती है और चंद्रमा से आगे निकलकर 45 डिग्री दूर चली जाए, तब तक चलती है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 6:42 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:53 AM IST

उज्जैन. शनि की साढ़ेसाती का समय कुल साढ़े सात साल का होता है, इसी कारण इसे साढ़ेसाती कहते हैं। एक राशि तीस डिग्री की होती है। शनि का एक राशि में भ्रमण ढाई साल का होता है। चंद्रमा के दोनों ओर डेढ़ डेढ़ राशि यानी 45 डिग्री तक इसका भ्रमण यह स्थिति पैदा करता है। यानि ढाई ढाई साल के तीन हिस्से किए जा सकते हैं। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह धनु राशि पर कैसा असर डालेगा…

धनु राशि
साल 2022 में धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। दूसरे व तीसरे स्थान पर शनि गतिशील रहेगा। इसके कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। हर काम में रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। कई बार अवसाद की स्थिति भी आपके साथ बन सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन परिवार वालों की मध्यस्तता से सब ठीक हो जाएगा। इस साल आपको हर काम में सूझ-बूझ से काम लेना होगा, नहीं तो किसी न किसी परेशानी में आप फंस सकते हैं। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संतान की कोई हरकत आपको परेशानी में डाल सकती है। नौकरी में भी काम का दबाव बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। पैसा खर्च करते समय अच्छी तरह से जांच-परख लें।

उपाय
1.
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए रोज सुबह-शाम पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए और शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए।
2. शमी, कीकर, आम और खजूर का वृक्ष शनि ग्रह का कारक है। इसके अलावा कांटेदार पौधे और बिच्छोल (एक प्रकार का पौधा) की जड़ पर भी शनि का अधिकार होता है। इन पेड़-पौधों पर जल चढ़ाना चाहिेए।
3. शमी का पौधा घर के मेन गेट पर दोनों ओर लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!