Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

पुराणों के अनुसार, भगवान शंकर ने अपने परम भक्त दधीचि मुनि के यहां पुत्र रूप में जन्म लिया। भगवान ब्रह्मा ने इनका नाम पिप्पलाद रखा, लेकिन जन्म से पहले ही इनके पिता दधीचि मुनि की मृत्यु हो गई। युवा होने पर जब पिप्पलाद ने देवताओं से अपने पिता की मृत्यु का कारण पूछा तो उन्होंने शनिदेव की कुदृष्टि को इसका कारण बताया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 5:37 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:53 AM IST

उज्जैन. पिप्पलाद यह सुनकर बड़े क्रोधित हुए और उन्होंने शनिदेव के ऊपर अपने ब्रह्म दंड का प्रहार किया। शनिदेव ब्रह्म दंड का प्रहार नहीं सह सकते थे इसलिए वे उससे डर कर भागने लगे। तीनों लोकों की परिक्रमा करने के बाद भी ब्रह्म दंड ने शनिदेव का पीछा नहीं छोड़ा और उनके पैर पर आकर लगा। ब्रह्म दंड पैर पर लगने से शनिदेव लंगड़े हो गए, तब देवताओं ने पिप्पलाद मुनि से शनिदेव को क्षमा करने के लिए कहा। देवताओं ने कहा कि शनिदेव तो न्यायाधीश हैं और वे तो अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। देवताओं के आग्रह पर पिप्पलाद मुनि से शनिदेव को क्षमा कर दिया और वचन लिया कि शनि जन्म से लेकर 16 साल तक की आयु तक के शिवभक्तों को कष्ट नहीं देंगे यदि ऐसा हुआ तो शनिदेव भस्म हो जाएंगे। तभी से पिप्पलाद मुनि का स्मरण करने मात्र से शनि की पीड़ा दूर हो जाती है। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह तुला राशि पर कैसा असर डालेगा…

वृश्चिक राशि
साल 2022 में शनि आपकी राशि में तीसरे स्थान पर चलायमान रहेगा। शनि की ये स्थिति आपके लिए फायदा पहुंचाने वाली रहेगी। इससे आपके पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बिजनेस में सफलता पाने के लिए आपको जी तोड़ मेहनत इस साल करनी पड़ेगी। अटका हुआ पैसा इस साल आपको मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबीयत को लेकर टेंशन बना रहेगा। किसी दोस्त के माध्यम से बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर आपको मिल सकती है, ये आपकी लाइफ के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। आर्थिक रूप से ये साल आपको बहुत फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को भी इंक्रीमेंट और प्रमोशन दोनों मिल सकते हैं। साल के अंत में परिचित खास मित्र से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

उपाय- हर शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!