Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

पद्म पुराण के अनुसार, जब अयोध्या के राजा दशरथ थे, उस समय ज्योतिषियों ने उन्हें बताया कि शनिदेव कृत्तिका नक्षत्र के अंत में पहुंच गए हैं और वे रोहिणी नक्षत्र का भेदन करके आगे बढ़ेंगे। ऐसा होने से संसार में 12 सालों तक भयंकर अकाल पड़ेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 7:18 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:53 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों द्वारा शनिदेव के कारण अकाल पड़ने की बात सुनकर राजा दशरथ ने बहुत विचार किया और अपने दिव्यास्त्र लेकर नक्षत्र मंडल में शनिदेव से युद्ध करने पहुंच गए। राजा दशरथ का साहस देखकर शनिदेव प्रसन्न हो गए और उनसे वरदान मांगने को कहा। तब राजा दशरथ ने कहा कि- जब तक सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी है, आप रोहिणी नक्षत्र का भेदन न करें। शनिदेव ने राजा दशरथ को ये वरदान दे दिया। राजा दशरथ ने यह भी कहा कि आज से आप देवता, असुर, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि किसी भी प्राणी को पीड़ा न दें। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह मकर राशि पर कैसा असर डालेगा…

मकर राशि
साल 2022 में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपकी राशि पर बना रहेगा। शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं, लेकिन फिर भी इस साल आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हेल्थ को लेकर कई परेशानियों का सामना आपको इस साल करना पड़ेगा, इससे बचने के लिए आपको खान-पान और दिनचर्या में परिवर्तन करना होगा। मेहनत करने के बाद भी सफलता मिलने में संदेह बना रहेगा। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। बिजनेस और नौकरी में इस साल परेशानियां तो आएंगी, लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप उसका मुकाबला आसानी से कर लेंगे। भूमि, भवन खरीदने का योग इस साल नहीं बन रहा है। इस साल आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में विभागीय जांच का सामना इस साल करना पड़ सकता है।

उपाय
1.
शनि के दोष और दुर्भाग्य दूर करने के लिए शमी के पौधे के सामने नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक लगाएं। इसके लिए मिट्टी के दीपक का प्रयोग करना शुभ होता है।
2. प्रतिदिन सूर्यदेव की ओर मुख करके शमी के पौधे में पानी डालने से शनि का प्रकोप कम होता है और व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं और बुरा समय दूर हो सकता है।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!