Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

शनिदेव न्याय के देवता हैं। ये बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं और अच्छे कर्म करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टी करते हैं। शनिदेव की कृपा से रंक भी राजा बना जाता है और इनके नाराज होने से राजा भी रंक बन जाता है। इसलिए शनिदेव की पूजा करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 7:35 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:54 AM IST

उज्जैन. शनि देव की वक्र दृष्टि के कारण घर दुख, दरिद्रता, संकट दुर्घटना जैसी समस्याएं आने लगती हैं।  इन परेशानियों से छुटकारा पाने एवं शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूरी विधि के साथ सच्चे हृदय से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। पूजा में लापरवाही बरतने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह मीन राशि पर कैसा असर डालेगा…

मीन राशि
इस साल मीन राशि पर 29 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस समय के अलावा शेष समय आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लगातार सफलता मिलने से आपके यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस साल आप नया घर या वाहन आदि चीजें खरीद सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। रोजगार के दृष्टिकोण से भी ये साल आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शनि के वक्र काल के दौरान कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत में आप फंस सकते हैं। परिवार आपके लिए प्राथमिकता रहेगा।  नौकरी या व्यापार में हर कदम सोच-समझकर उठाएं। पिछले साल के नुकसान की भरपाई इस साल हो सकती है।

उपाय
1.
हर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।
2. शनि के 12 नाम के मंत्रों का जाप करें। काली चीजों जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
3. शनिवार को मांस-मदिरा का त्याग करें और किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न करें।
4. प्रत्येक शनिवार को उपवास रखें और शाम को शनिदेव की पूजा करने के बाद उड़द की खिचड़ी खाएं।
5. प्रतिदिन सूर्यदेव की ओर मुख करके शमी के पौधे में पानी डालने से शनि का प्रकोप कम होता है और व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं और बुरा समय दूर हो सकता है।

 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Share this article
click me!