Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या-क्या शुभ फल देकर जाएंगे शनिदेव 2023 में?

Published : Nov 21, 2022, 03:00 PM ISTUpdated : Nov 22, 2022, 04:11 PM IST
Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या-क्या शुभ फल देकर जाएंगे शनिदेव 2023 में?

सार

Shani Rashifal 2023: ज्योतिषियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में जिस डिग्री पर बैठा है उससे 45 डिग्री पहले जब गोचर का शनि आता है तो साढ़ेसाती शुरू होती है। ये पूरे साढ़े सात साल तक चलती है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक राशि 30 डिग्री की होती है। शनि का एक राशि में भ्रमण ढाई साल का होता है। चंद्रमा के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ राशि यानी 45 डिग्री तक इसका भ्रमण यह स्थिति पैदा करता है। यानि ढाई-ढाई साल के तीन हिस्से किए जा सकते हैं। पहले ढाई साल में शनि मस्तक पर, दूसरे ढाई साल में छाती और पेट पर अंतिम ढाई साल में पैर पर प्रभाव डालता है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह धनु राशि पर कैसा असर डालेगा…

धनु राशि (Shani Dhanu Rashifal 2023)
साल 2023 की शुरूआत में ही यानी 17 जनवरी को आपकी राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा यानी आपकी किस्मत के दरवाजे इस साल खुल सकते हैं। पिछले कुछ सालों से जो परेशानियां आपके जीवन में थी, वो एक-एक करके खत्म हो सकती हैं। सेहत पर पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरी में भी फायदे के योग बन रहे हैं। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। भूमि, भवन या प्लाट इस साल आप खरीद सकते हैं। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपका प्रयास सही साबित होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है।

शनि के वक्री काल में रहें सावधान
17 जून से 4 नवंबर के बीच जब शनि वक्री अवस्था में रहेगा, तब भाइयों से किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आपको अपने दुश्मनों का सावधान रहने की जरूरत है, हालांकि आपका कोई अहित नहीं कर पाएगा। इस समय आपको अपने कर्मचारियों पर नजर रखनी होगी, नहीं तो पैसों से जुड़ा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ कामों में छोटी-छोटी अड़चने आ सकती हैं। किस्मत का साथ कुछ मामलों में मिलेगा और कुछ में नहीं। 

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
शनि से संबंधित शुभ फल पाने के लिए हर शनिवार काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
2. प्रत्येक शनिवार को व्रत रखें और शाम को शनिदेव को भोग लगाने के बाद ही कुछ खाएं।
3. शनिदेव के मंत्र का जाप करें-
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। 
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
4. प्रत्येक शनिवार को किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।
5. काले भैंसे को तेल में तले हुए काले चने खिलाएं।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?
 

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से