Shani Vrishchik Rashifal 2023: ढय्या बिगाड़ेगी वृश्चिक राशि वालों के काम, 2023 में कैसा होगा शनि का असर?

Shani Rashifal 2023: लोह धातु यानी लोहे पर भी शनिदेव का प्रभाव माना गया है। इसलिए शनिदेव की पूजा में हमेशा लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है और इससे शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 9:10 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 04:06 PM IST

उज्जैन. शिव पुराण के अनुसार, भगवान शंकर ने दधीचि मुनि के यहां पुत्र रूप में जन्म लिया। जन्म से पहले ही इनके पिता दधीचि मुनि की मृत्यु हो गई। युवा होने पर जब पिप्पलाद ने देवताओं से अपने पिता की मृत्यु का कारण पूछा तो उन्होंने शनिदेव की कुदृष्टि को इसका कारण बताया। तब पिप्पलाद मुनि ने अपने ब्रह्मदंड से शनि पर वार कर दिया, जो उनके पैरों में जाकर लगा। तभी से शनिदेव धीरे-धीरे चलते हैं। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह वृश्चिक राशि पर कैसा असर डालेगा…
 
वृश्चिक राशि (Shani Vrishchik Rashifal 2023) 

2023 की शुरूआत में शनिदेव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर और 17 जनवरी के बाद चौथे स्थान पर गतिशील रहेंगे। ऐसा होते ही वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले जैसी नहीं रहेगी और सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस साल आपके खर्च में अचानक बढोत्तरी हो सकती है। इस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। इस साल कोई अप्रिय घटना आपके साथ हो सकती है। नौकरी में आप भरपूर मेहनत करेंग, लेकिन उसका परिणाम उतना नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन बता इतनी नहीं बिगड़ेगी। संतान की पढ़ाई में भी रूकावट आ सकती है। 

17 जून से 4 नवंबर तक रहें सावधान
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि जब टेढ़ी चाल चलता है तो इसे वक्री होना कहते हैं। शनि की ये स्थिति 17 जून से 4 नवंबर तक रहेगी। इस दौरान परिवार में किसी की सेहत काफी बिगड़ सकती है। इस समय बिनजेस और नौकरी में हर काम बड़ी ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। कोई व्यक्ति आपके मान-सम्मान को नष्ट करने की कोशिश कर सकता है। लोने लेने की नौबत भी आ सकती है। अपने बुरे कामों का परिणाम आपको इस समय मिल सकता है।

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
हर शनिवार शनिदेव को मीठी पूड़ी और काले उदड़ दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं।
2. हर शनिवार को शनि के 12 नामों का जाप करना चाहिए। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 
3. किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर शनि का रत्न नीलम धारण करें।
4. तिल के तेल से शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक करें।
5. लोहे के बर्तनों का दान करें।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?


Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

 

Share this article
click me!