Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में कैसा बीतेगा कुंभ वालों का साल 2023?

Shani Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की राशि से शनि जब बारहवें या उसकी स्वयं की राशि में या राशि से दूसरे स्थान पर हो तो इसे शनि की साढ़ेसाती कहते हैं। इस दौरान व्यक्ति को अपने परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 10:04 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 04:12 PM IST

उज्जैन. शनि चालीसा में शनिदेव के 7 वाहनों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा शनिदेव के अन्य वाहन भी हैं। शनिदेव जिस वाहन पर सवार होकर किसी राशि में जाते हैं तो उस वाहन के अनुसार ही उस राशि वालों को फल प्राप्त होते हैं। शनिदेव के सात वाहन हैं- हाथी, गधा, हिरण, कुत्ता, सियार, शेर, व गिद्ध। इसके अलावा कौआ व हंस को भी इनका वाहन माना गया है। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह कुंभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

कुंभ राशि (Shani Kumbh Rashifal 2023)
इस राशि के स्वामी शनिदेव ही हैं। साल 2022 में शुरू से अंत तक शनिदेव इसी राशि में रहेंगे। यानी ये कहा जा सकता है कि शनिदेव अपने घर में ही पूरे साल निवास करेंगे। इस समय इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरे साल रहेगा। इस दौरान इन्हें पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। पैरों में भी तकलीफ हो सकती है। दुर्घटना के योग बन सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में भी काम का बोझ हद से ज्यादा हो सकता है। धन लाभ के मामलों में लगातार मुश्किलें आएंगी। विवाहेत्तर संबंधों के कारण परिवार में कलह की स्थिति बनी रहेगी। इस समय आपको बुरी आदतों पर रोक लगानी होगी, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

इस दौरान रहना होगा संभलकर
17 जून से 4 नवंबर के बीच शनि वक्री चाल चलेगा। इस दौरान कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको ट्रेप किया जा सकता है। प्रायवेट जॉब वालों को भी अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। अपरिचित या अनजान लोगों से किसी तरह का व्यवहार इस समय न करें। प्रेम संबंधों से इस समय दूर ही रहें, नहीं तो समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। कोई मित्र मुश्किल के इस समय में आपकी मदद कर सकता है।

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
शमी के पौधे पर रोज जल चढ़ाएं।
2. हर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।
3. शनि के 12 नाम के मंत्रों का जाप करें। काली चीजों जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
4. शनिवार को मांस-मदिरा का त्याग करें और किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न करें।
5. प्रत्येक शनिवार को उपवास रखें और शाम को शनिदेव की पूजा करने के बाद उड़द की खिचड़ी खाएं।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Share this article
click me!