Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा, 2023 में कैसे रहेगी मकर राशि वालों पर शनि की कृपा?

Shani Rashifal 2023: ज्योतिष में शनि का न्याय का देवता कहते हैं। उसके अनुसार, व्यक्ति जो भी बुरे कर्म अपने जीवन में करता है, उसका फल उसे शनि की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा, शनि की साढ़ेसाती और ढय्या के दौरान मिल जाता है।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 9:49 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 04:09 PM IST

उज्जैन. ग्रंथों के अनुसार, जब अयोध्या के राजा दशरथ थे, उस समय ज्योतिषियों ने उन्हें बताया कि शनिदेव कृत्तिका नक्षत्र के अंत में पहुंच गए हैं और वे रोहिणी नक्षत्र का भेदन करके आगे बढ़ेंगे। ऐसा होने से संसार में 12 सालों तक भयंकर अकाल पड़ेगा। ये बात जानकर राजा दशरथ शनिदेव से युद्ध करने पहुंच गए। राजा दशरथ का साहस देखकर शनिदेव प्रसन्न हुए और उन्होंने रोहिणी नक्षत्र भेदन न करने का वरदान भी दिया। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह मकर राशि पर कैसा असर डालेगा…

मकर राशि (Shani Makar Rashifal 2023)
साल 2023 में मकर राशि पर शनि का प्रभाव अंतिम चरण में होगा यानी ये स्थिति उतरती हुई साढ़ेसाती की रहेगी। ये साल आपके लिए मिला-जुला साबित होगा यानी उतरती हुई साढ़ेसाती जहां फायदा पहुंचाएगी, वहीं कुछ मामलों में आपको निराशा हाथ लगेगी। बिजनेस और नौकरी दोनों में ही उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में आप कई तरह प्रयोग करेंगे, उनमें से कुछ सफल तो कुछ असफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी तेजी से खर्च भी होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने से खुशियों का माहौल रहेगा। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, निकट भविष्य में इसके शुभ फल भी प्राप्त होंगे।

ये समय रहेगा कष्ट पहुंचाने वाला
17 जून से 4 नवंबर के बीच शनि जब वक्री चाल चलेगा, उस समय मकर राशि वालों के सामने कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो जाएंगी। शत्रु बिजनेस को नुकसान पहुंचाएंगे, कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कर्ज लेते समय कंडीशन को अच्छी तरह से समझ लें। किसी प्रिय मित्र से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको विचलित कर सकती है।  

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay)
1.
शमी के पौधे के सामने नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक लगाएं। 
2. सूर्यदेव की ओर मुख करके शमी के पौधे में पानी डालने से शनि का प्रकोप कम होता है।
3. शनिदेव को मंत्रों का जाप प्रत्येक शनिवार को करें।
4. शनि का रत्न नीलम किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर धारण करें।
5. शनि यंत्र की स्थापना और पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।


ये भी पढ़ें-


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Share this article
click me!