Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती 2023 में करेगी मीन वालों को परेशान, कैसा होगा असर?

Published : Nov 21, 2022, 03:47 PM ISTUpdated : Nov 22, 2022, 04:15 PM IST
Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती 2023 में करेगी मीन वालों को परेशान, कैसा होगा असर?

सार

Shani Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि बाहरवें स्थान पर हो तो ढाई वर्ष तक उसकी दृष्टि कहलाती है। स्वयं की राशि में होने पर ये भोग कहलाती है। शनि आपकी राशि से दूसरे स्थान पर हो तो ढाई वर्ष तक शनि की लात कहलाती है।  

उज्जैन. शनिदेव की कृपा से रंक यानी गरीब भी राजा बना जाता है और इनके नाराज होने से राजा भी रंक बन जाता है। शनि देव की वक्र दृष्टि के कारण घर दुख, दरिद्रता, संकट दुर्घटना जैसी समस्याएं आने लगती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने एवं शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूरी विधि के साथ सच्चे हृदय से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह मीन राशि पर कैसा असर डालेगा…

मीन राशि (Shani Meen Rashifal 2023) 
साल 2023 में मीन राशि वालों शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। 17 जनवरी को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इस राशि के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इस साल इन्हें सेहत को लेकर गंभीर रहना होगा। कोई बड़ी बीमारी इस साल आपको परेशानी कर सकती है। नौकरी और बिजनेस में भी नई-नई चुनौतियां आती रहेंगी। हालांकि दोस्तों और परिजनों की सहायता से आप इन पर विजय पाने में सफल रहेंगे। इस साल आपको वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी रखनी होगी, क्योंकि घटना-दुर्घटना के योग इस साल बन रहे हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिसमें पैसे भी खर्च होंगे। जरूरी कामों के लिए भी लोन लेने की नौबत आ सकती है।

4 महीने रहेंगे सबसे कष्टदाई
शनि के वक्रत्व काल यानी 17 जून से 4 नवंबर के बीच मीन राशि वालों पर परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। बनी-बनाई हुई बातें बिगड़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भयंकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। शनि की ये स्थिति आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं रहेगी। शेयर बाजार या अन्य किसी जगह पैसा लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। धर्म-कर्म करने से परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। नौकरी में आपके विरुद्ध षड़यंत्र हो सकता है।

ये उपाय करें- (Shani Ke Upay) 
1.
शनिदेव से संबंधित शुभ फल पाने के लिए काली चीजों जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
2. प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें। संभव हो तो मंत्र जाप भी करें।
3. शनिवार को भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। 
4. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बेवजह परेशान न करें, नहीं तो शनि का प्रकोप आप पर हो सकता है।
5. शनिवार को तेल, लोहा आदि चीजें न खरीदें, जो शनि से संबंधित हो।


ये भी पढ़ें-

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?


Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का कैसा होगा आप पर असर?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से