Ekadashi Vrat List 2023: साल 2023 में कब, कौन-सी एकादशी का व्रत किया जाएगा? यहां जानें पूरी लिस्ट

Ekadashi Vrat 2023: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। एक महीने में 2 बार ये तिथि आती है। इस तरह साल में कुल 24 एकादशी तिथि होती है। इन सभी का नाम, महत्व, कथा और पूजा विधि अलग-अलग है।
 

Manish Meharele | Published : Dec 7, 2022 4:50 AM IST

उज्जैन. एकादशी तिथि से जुड़ी कई कथाएं और मान्यताएं हमारे धर्म ग्रंथों में बताई गई हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा करने का विधान है। एकादशी (Ekadashi Vrat Date 2023)  तिथियों का महत्व स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था। निर्जला, देवशयनी, जलझूलनी और देवप्रबोधिनी एकादशी का महत्व बहुत विशेष मानी गई हैं। एकादशी  तिथियों पर प्रमुख विष्णु और कृष्ण मंदिरों में पूजा-आरती की जाती है। साल 2023 में किस महीने में कौन-सी एकादशी का व्रत किया जाएगा, इसकी जानकारी इस प्रकार है…  

जनवरी 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of January 2023)
02 जनवरी 2023- पौष पुत्रदा एकादशी (पौष मास)
18 जनवरी 2023- षट्तिला एकादशी (माघ मास)


फरवरी 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of February 2023)
01 फरवरी 2023- जया एकादशी (माघ मास)
16 फरवरी 2023- विजया एकादशी (फाल्गुन मास)


मार्च 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of March 2023)
03 मार्च 2023- आमलकी एकादशी (फाल्गुन मास)
18 मार्च 2023-  पापमोचिनी एकादशी (चैत्र मास)


अप्रैल 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of April 2023)
01 अप्रैल 2023- कामदा एकादशी (चैत्र मास)
16 अप्रैल 2023- वरुथिनी एकादशी (वैशाख मास)


मई 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of May 2023)
01 मई 2023- मोहिनी एकादशी (वैशाख मास)
15 मई 2023-अपरा एकादशी (ज्येष्ठ मास)
31 मई 2023- निर्जला एकादशी (ज्येष्ठ मास)


जून 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of June 2023)
14 जून 2023- योगिनी एकादशी (आषाढ़ मास)
29 जून 2023- देवशयनी एकादशी (आषाढ़ मास)


जुलाई 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of July 2023)
13 जुलाई 2023- कामिका एकादशी (श्रावण मास)
29 जुलाई 2023- कमला एकादशी ( श्रावण अधिक मास)


अगस्त 20023 एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of August 2023)
12 अगस्त 2023- कमला एकादशी (श्रावण अधिक मास)
27 अगस्त 20230 पुत्रदा एकादशी (श्रावण मास)


सितंबर 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of September 2023)
10 सितंबर 2023- जया एकादशी (भाद्रपद मास)
25 सितंबर 2023- जलझूलनी एकादशी (भाद्रपद मास)


अक्टूबर 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of October 2023)
10 अक्टूबर 2023- इंदिरा एकादशी (आश्विन मास)
25 अक्टूबर 2023- पापाकुंशा एकदशी (आश्विन मास)


नवंबर 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of November 2023)
09 नवंबर 2023- रमा एकादशी (कार्तिक मास)
23 नवंबर 2023- देवउठनी एकादशी (कार्तिक मास)


दिसंबर 2023 की एकादशी तिथि (Ekadashi Vrat of December 2023)
08 दिसंबर 2023- उत्पन्ना एकादशी (अगहन मास)
23 दिसंबर 2023- मोक्षदा एकादशी (अगहन मास)


ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023 List: 2023 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत? जानें पूरे साल की डिटेल


Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि बदलने से 3 राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है कुछ बुरा

Jyotish: टू हो या फोर व्हीलर, डिक्की में न रखें फालतू सामान, नहीं तो लाइफ में बनी रहेंगी परेशानियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

Share this article
click me!