तो क्या Rajnikanth की बेटी के बाद अब Chiranjeevi की लाडली भी हो रही पति से अलग, इसलिए हो रहा शक

Published : Jan 18, 2022, 10:59 AM IST
तो क्या Rajnikanth की बेटी के बाद अब Chiranjeevi की लाडली भी हो रही पति से अलग, इसलिए हो रहा शक

सार

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक झटका देने वाली खबरें सामने आ रही है। अब खबर है कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा भी पति कल्याण देव से अलग हो रही है। 

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक झटका देने वाली खबरें सामने आ रही है। सोमवार देर रात रजनीकांत (Rajnikanth) के दामाद धनुष (Dhanush) ने पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajnikanth) से अलग होने की घोषणा की। अब खबर है कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की बेटी श्रीजा (Sreeja) भी पति कल्याण देव (Kalyaan Dev) से अलग हो रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीजा ने सोशल मीडिया से अपना लास्ट नाम हटा दिया और इसी के बाद से उनके पति से अलग होने की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि, अभी तक किसी की भी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 


चिंरजीवी की बेटी ने ये रखा नया नाम
चिरंजीवी की बेटी श्रीजा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना नाम श्रीजा कल्याण से श्रीजा कोणिदेला कर लिया है। बता दें कि चिरंजीवी के एक बेटा और दो बेटियां हैं। चिरंजीवी की बेटियों के नाम सुष्मिता और श्रीजा हैं। श्रीजा ने शिरीष भारद्वाज से 2007 में सीक्रेट मैरिज की थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। श्रीजा ने शिरीष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। फिर श्रीजा ने परिवारवालों की मर्जी से 2016 में ज्वैलरी बिजनेसमैन कल्याण से शादी की।


धनुष ने ऐसे बताई पत्नी से अलग होने की बात
धनुष ने तलाक घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट शयेर की थी। उन्होंने लिखा- हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। वहीं, ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर इसी तरह का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है...सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत।

 

ये भी पढ़ें
तलाक की अनाउंसमेंट होते ही Rajnikanth की बेटी ने चेंज की अपनी प्रोफाइल फोटो, अब इनके साथ आ रही नजर

तो क्या इनके दबाव में आकर Rajnikanth के Ex दामाद ने फिल्मों में रखा था कदम, कम उम्र में कर डाला था कमाल

Dhanush Aishwarya Love Story: आखिर क्यों घरवालों ने आनन-फानन में करवाई थी दोनों की शादी, जानें वजह

Monica Bedi Birthday: अबू सलेम की इस खूबी पर मर मिटी थी मोनिका बेदी, घंटों करती थी डॉन की इस चीज का इंतजार

Minissha Lamba Birthday: मिनीषा लांबा पर कभी लगा था चोरी का आरोप, बड़े पर्दे से गायब हुई अदाकारा

न चाहते हुए भी पत्नी और सास की खातिर Akshay Kumar को मजबूरी में करना पड़ता है ये काम, होती है प्रॉब्लम

सुहागरात पर ही खुल गया था Akshay Kumar के सामने पत्नी Twinkle Khanna का एक सच, लगा था जोरदार झटका

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस