Pushpa First Day Collection: Allu Arjun की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इन 2 सुपरस्टार को पछाड़ा

Published : Dec 18, 2021, 05:56 PM ISTUpdated : Dec 18, 2021, 06:01 PM IST
Pushpa First Day Collection: Allu Arjun की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इन 2 सुपरस्टार को पछाड़ा

सार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा : द राइज स्टार' (Pushpa The Rise) ने कोरोना काल में एक रिकॉर्ड बना दिया है।

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा : द राइज स्टार' (Pushpa The Rise) ने कोरोना काल में एक रिकॉर्ड बना दिया है। कोरोना लॉकडाउन के बाद थिएटर में रिलीज हुई फिल्मों के पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 52.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) और सलमान खान (Salman Khan) की अंतिम (Antim) को भी पीछे छोड़ दिया है। 

अल्लू अर्जुन की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर दिखा। क्रिटिक्स मानकर चल रहे थे कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म 30-35 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी, लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है। बता दें कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने पहले दिन 26 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि सलमान खान की अंतिम सिर्फ 4.75 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी। पुष्पा ने साउथ के एक और सुपरस्टार विजय जोसेफ की फिल्म मास्टर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। मास्टर ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपए कमाए थे। 

ऐसी है पुष्पा की कहानी : 
फिल्म पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार हैं। अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी पहले भी हिट रही है। दोनों ने इससे पहले 2004 में आर्या और 2009 में उसी का सीक्वेल आर्या-2 लेकर आए थे। अल्लू-सुकुमार अब 14 साल बाद 'पुष्पा द राइज स्टार' में साथ आए हैं। बता दें कि यह फिल्म चंदन के इलीगल बिजनेस पर बनी है, जिसमें पुष्प राज (अल्लू अर्जुन) मजदूरी करते-करते इस धंधे में आ जाता है। बाद में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के खिलाफ जंग लड़ते हैं। तस्करी के धंधे में माफिया के साथ पुलिस और राजनेता सबकी मिलीभगत को दिखाया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने एक मजदूर लड़की का किरदार निभाया है, जिसे पुष्प राज चाहने लगता है। 

रिलीज होते ही हिट हो गया था ट्रेलर : 
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा के ट्रेलर ने 24 घंटों के अंदर व्यूज के मामले में टॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। इसे कुछ घंटों में ही 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। टॉलीवुड इंडस्ट्री का ये 24 घंटों के अंदर दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर है। पुष्पा से आगे केवल बाहुबली 2 का ट्रेलर है, जिसे ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं, फिल्म वकील साब को 18.05 मिलियन व्यूज, साहो को 12.33 मिलियन और अखंड़ा को 10.49 मिलियन व्यूज मिले थे।


ये भी पढ़ें-

Allu Arjun की फिल्म Pushpa ने इस मामले में इन सुपरस्टार्स की फिल्म को चटाई धूल, बना डाला ये रिकॉर्ड

PHOTOS: बेहद खूबसूरत है इस एक्टर की पत्नी, किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं इन 12 सुपरस्टार की बीवियां

Indian Idol के कंटेस्टेंट Arunita Kanjilal और Pawandeep Rajan ने कर ली शादी, जानें क्या है तस्वीर की सच्चाई

Bigg Boss 15: पति की गोद में बैठ सरेआम रोमांस करने लगी Rakhi Sawant तो सकपका गए ये लोग, ऐसा था रिएक्शन

John Abraham Birthday:बचपन में ऐसे दिखते थे जॉन अब्राहम, कमाते हैं करोड़ों पर आज भी रिक्शा से चलते हैं मां बाप

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस