Dhanush-Aishwarya Split: बेटी का घर उजड़ा तो ऐसे मिल रहा Rajnikanth को लोगों का सपोर्ट, बढ़ा रहे हौसला

Published : Jan 18, 2022, 01:37 PM IST
Dhanush-Aishwarya Split: बेटी का घर उजड़ा तो ऐसे मिल रहा Rajnikanth को लोगों का सपोर्ट, बढ़ा रहे हौसला

सार

रजनीकांत के दामाद धनुष और बेटी ऐश्वर्या ने अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ दी है। कई फैन्स को अपने चेहते स्टार के लिए भी बुरा लगा कि उनकी बेटी का घर उजड़ गया है। फैन्स रजनीकांत को सोशल मीडिया के जरिए सांत्वना भी दे रहे हैं। 

मुंबई. साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) के दामाद धनुष (Dhanush) और बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajnikanth) ने अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ दी है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की खबर सभी के साथ शेयर की। हालांकि, ये खबर सुनते ही फैन्स को जबरदस्त झटका लगा। इतना ही नहीं कई फैन्स को अपने चेहते स्टार के लिए भी बुरा लगा कि उनकी बेटी का घर उजड़ गया है। फैंस शॉक्ड हैं और पूछ रहे हैं कि धनुष और ऐश्वर्या के यूं अचानक अलग होने का कारण क्या है? दूसरी ओर फैन्स रजनीकांत को सोशल मीडिया के जरिए सांत्वना भी दे रहे हैं। बता दें कि रजनीकांत की बेटी ने 2004 में धनुष से शादी की थी। और ये शादी काफी ग्रैंड लेवल पर आयोजित की गई थी। 


फैन्स ने ऐसे किया रजनीकांत का सपोर्ट
धनुष-ऐश्वर्या के अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे है और रजनीकांत को सपोर्ट करते सांत्वना दे रहे हैं। एक ने लिखा- प्लीज बी स्ट्रॉन्ग थलाइवी रजनीकांत। एक ने कमेंट करते हुआ लिखा- ये तो असंभव, अविश्वस्नीय है। कई फैन्स पूछ रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ ने धनुष और ऐश्वर्या के फैसले का सम्मान करते हुए कहा- माना शॉकिंग है लेकिन सभी को उनके फैसला का सम्मान करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा- उन्हें इस वक्त स्पेस और प्राइवेसी की जरूरत है, हम किसी के पर्सनल मैटर पर कुछ नहीं कह सकते। कइयों ने रजनीकांत की बेटी और दामाद को बेहतरीन फ्यूचर के लिए बधाई भी दी।


ऐसे की थी अलग होने की घोषणा
आपको बता दें कि धनुष ने तलाक घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट शयेर की थी। उन्होंने लिखा- हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।


- बता दें कि 18 नवंबर, 2004 को ऐश्वर्या और धनुष शादी के बंधन में बंधे थे। साउथ इंडियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी हुई थी। कपल के दो बच्चे यत्र और लिंगा है।

 

ये भी पढ़ें
Dhanush Controversies: इन दो हीरोइनों संग जुड़ा सुपरस्टार का नाम, एक कपल ने तो इसलिए ठोक दिया था मुकदमा

18 साल पहले Rajinikanth की बेटी Aishwarya और धनुष की शादी में पहुंचे थे विनोद खन्ना, जयललिता भी आई थीं नजर

महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज पत्नी से हुए अलग, बोले- तलाक मौत से ज्यादा तकलीफ देने वाला

तलाक की अनाउंसमेंट होते ही Rajnikanth की बेटी ने चेंज की अपनी प्रोफाइल फोटो, अब इनके साथ आ रही नजर

तो क्या इनके दबाव में आकर Rajnikanth के Ex दामाद ने फिल्मों में रखा था कदम, कम उम्र में कर डाला था कमाल

Dhanush Aishwarya Love Story: आखिर क्यों घरवालों ने आनन-फानन में करवाई थी दोनों की शादी, जानें वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस