
मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को एक साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म रिलीज से पहले ही इसका क्रेज देखा जा रहा है। खबरों की मानें तो हैदराबाद के थिएटर्स के बाहर प्रभास के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए हैं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रभास सूट-बूट में एकदम डैशिंग में नजर आ रहे हैं। उनकी फोटोज पर ढेर सारी फूलों की मालाएं भी दिख रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले ही दिन हैदराबाद में 80 फीसदी टिकट्स बिक गए है। जबकि ओपनिंग डे के सभी शोज एडवांस बुकिंग की वजह से लगभग हाउसफुल हो चुके हैं। वहीं, बेंगलुरु और चेन्नई में भी यही हाल है। बेंगलुरु में 30-35 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है वहीं चेन्नई में 15 फीसदी एडवांस बुकिंग की खबरें है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म को करीब 350 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है। वहीं, करीब 60 करोड़ रुपए इसके वीएफएक्स पर खर्च किए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अब तक के सबसे एडवांस वीएफएक्स इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर ने प्रभास को इस फिल्म की कहानी उस वक्त सुनाई थी जब वे फिल्म बाहुबली की शूटिंग कर रहे थे। कहानी सुनने के बाद प्रभास को फिल्म पसंद आई थी और उन्होंने इसके हां कर दी थी।
इस किरदार में दिखेंगे प्रभास
राधे श्याम में प्रभास हाथ पढ़ने वाले का रोल प्ले कर रहे हैं। डायरेक्टर ने खुलासा किया था कि ये किरदार यूरोप के असल हाथ पढ़ने वाले कायरो से इन्सपायर है। वहीं, पूजा हेगड़े फिल्म में म्यूजिक टीचर है। फिल्म में प्रभास, विक्रम आदित्य के रोल में हैं और पूजा हेगड़े उनकी गर्लफ्रेंड प्रेरणा के। इनके अलावा फिल्म में भाग्यश्री, सत्याराज, कृष्णम राजू, रजपति बाबू, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शनी, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे।
- आपको बता दें कि प्रभास की राधे श्याम और आदि पुरुष का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फिल्म आदि पुरुष अगले साल जनवरी में रिलीज की जाएगी। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) है। खबरों की मानें तो आदिपुरुष को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे तो सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते दिखेंगे। इस महाकाव्य में सीता की भूमिका कृति सेनन निभा रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
Radhe Shyam: करोड़ों का बजट, एडवांस VFX और इतने सालों में लिखा गया Prabhas की फिल्म का क्लाइमैक्स
कहां और क्या कर रही है Ramayan की कैकई, अमिताभ बच्चन संग काम करने वाली अब अकेले पाल रही 2 बच्चे
आखिर Kajol ने रानी मुखर्जी को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि सभी रह गए शॉक्ड, मामले को बताया सीरियस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।