RRR Advance Booking: क्या पहले ही तोड़ पाएंगी इस फिल्म का रिकॉर्ड, इतने रुपए में बिक रहे पहले शो के टिकट

Published : Mar 24, 2022, 01:19 PM IST
RRR Advance Booking: क्या पहले ही तोड़ पाएंगी इस फिल्म का रिकॉर्ड, इतने रुपए में बिक रहे पहले शो के टिकट

सार

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फैन्स में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

मुंबई. मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी है। दरअसल, फिल्म की स्टारकास्ट हफ्तेभर से फिल्म का प्रमोशन कर रही है। मुंबई से लेकर अमृतसर और बनारस तक फिल्म का ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन किया गया। बता दें कि फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण (Ram Charan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) लीड रोल में है। फिल्म के प्रमोशन में मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि ये पहले ही दिन कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 


इतने में बिके सुबह की शो के टिकट
RRR को देखने का इंतजार कर रहे फैन्स 25 मार्च को सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद ले सकेंगे। सामने आ रही खबरों की मानें तो आंध्र प्रदेश में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले शो के लिए करीब 500 से लेकर 1000 रुपए में टिकट बेचे जा रहे हैं और फैन्स खुश-खुशी खरीद भी रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर फिल्म के टिकट बिकने की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो ये मूवी बाहुबली 2 को पीछे छोड़ सकती है। आपको बता दें कि बाहुबलु 2 ने पहले दिन करीब 122 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 


आलिया भट्ट का साउथ डेब्यू
आपको बता दें कि फिल्म RRR के जरिए आलिया भट्ट अपना साउथ डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में वे राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार ज्यादा देर का नहीं है फिर भी उन्हें इसके लिए करूब 3 करोड़ रुपए फीस मिली है। आलिया के अलावा अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। अजय भी इसी फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म को करीब 500 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। 


- आपको बता दें कि इन दिनों अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स जबरदस्त तरीके से छाई हुई है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 200 करोड़ के क्लब के एंट्री मार ली है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइल्ड करीब 227 करोड़ रुपए का कमाई कर ली है। ऐसे में राजामौली की फिल्म RRR को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, ये देखना दिलचस्प होगा। 

 

ये भी पढ़ें
बढ़े पेट के साथ पहली बार नजर आई अनिल कपूर की बेटी, आखिर ऐसा क्या हुआ लोगों ने उड़ाया सोनम के पति का मजाक

emraan hashmi birthday: ऐश्वर्या राय को लेकर एक भद्दी बात बोल बुरी तरह फंसे थे इमरान हाशमी

बीवी को बिन बताए फिल्म दिखाने ले गए इमरान हाशमी, थिएटर में पत्नी ने देख लिया कुछ ऐसा कि पड़ गए लेने के देने

टी-शर्ट और निकर में घर के बाहर नजर आई करीना कपूर, हाथ में कप और बिना मेकअप भी दिखी बेहद खूबसूरत

फर्श साफ किया, लोगों के ताने सुने फिर भी नहीं मानी स्मृति ईरानी ने हार, जब किस्मत पलटी तो दंग रह गए सभी

पढ़ा लिखा जाट...16 दूनी आठ, सो डोंट बी स्मार्ट...अभिषेक बच्चन की दसवीं में सुनने मिलेंगे कुछ ऐसे मजेदार डायलॉग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस