
मुंबई. वैसे तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बॉक्सऑफिस क्लैश होना आम बात है, लेकिन समय के साथ-साथ फिल्म मेकर्स और स्टार्स अब क्लैश से ज्यादातर बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक बार फिर ये क्लैश देखने को मिलने वाला है। इस बार ये क्लैश 2 साउथ स्टार्स के बीच होने वाला है। ये सुपरस्टार्स है यश (Yash) और थलापति विजय (Thalapathy Vijay)। बता दें कि दोनों की ही फिल्म एक दिन आगे पीछे रिलीज हो रही है और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है ये दोनों की ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करेंगी ये देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि विजय की फिल्म बीस्ट (Beast) जहां 13 अप्रैल को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है वहीं यश की फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) एक दिन बाद यानी 14 अप्रैल को रिलीज होगी। विजय की फिल्म के मेकर्स ने कुछ मिनट पहले ही अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।
दोनों ही है सुपरस्टार
आपको बता दें कि यश और विजय दोनों ही साउथ फिल्मों के सुपरस्टार्स है। दोनों की फैन्स फॉलोइंग गजब की है। इतना ही नहीं दोनों की ही फिल्मों का फैन्स लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब उनकी फिल्म अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
- बात यश की फिल्म केजीएफ 2 की करें तो इस फिल्म में यश के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) लीड रोल में नजर आएंगे। रवीना जहां प्रधानमंत्री के किरदार में दिखेंगी तो वहीं संजय अधीरा नाम के विलेन के रोल में दिखेंगे। फिल्म श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज में नजर आएंगे। दोनों का किरदार भी काफी दिलचस्प है।
- वहीं, बात थलापति विजय की फिल्म बीस्ट की करें तो फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीड रोल में दिखेंगी। सन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया कि ये 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में विजय धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले विजय फिल्म मास्टर में नजर आए थे, जिसने बॉक्सऑफिस पर धमाका मचा दिया था।
ये भी पढ़ें
Sonam Kapoor ही नहीं करीना-अनुष्का सहित इन हीरोइनों ने भी शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप
छोटी ड्रेस, खुले बाल और लाल लिपस्टिक लगाए दिखी Rani Mukherji, इनकी ख्वाहिश पूरी करने किया ये काम
जब 36 साल बड़े अमिताभ बच्चन संग Rani Mukerji ने किया था Kiss सीन, ये देख हर कोई रह गया था हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।