
मुंबई. सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों वे फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इसी बीच सामंथा ने सोशल मीडिया पर इंटरएक्शन सेक्शन रखा और फैन्स के सवालों के जवाब दिए। फैन्स के साथ उनकी अच्छी बातचीत चल रही थी इसी बीच एक यूजर ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि वे भड़क गई। इतना ही नहीं उन्होंने सवाल पूछने वाले की जमकर क्लास तक लगा दी। यूजर ने पूछा- क्या आपने पुनरुत्पादन किया है क्योंकि मैं आपको पुन: उत्पन्न करना चाहता हूं (Have you reproduced because I wanna reproduce you)। यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने कहा- reproduce शब्द को सेंटेंस में कैसे लिखना है, पहले आपको इस बारे में गूगल करना चाहिए।
रिलीज हुआ था शकुंतलाम का पोस्टर
सामंथा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म शाकुंतलाम पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वो अलग लुक में नजर आ रही थी। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा में वे आइटम नंबर करती नजर आई थी। आपको बता दें कि सामंथा ने कुछ महीने पहले ही पति नागा चैतन्य से तलाक लिया था। तलाक लेने के तीन महीने बाद नागार्जुन ने अपनी एक्स बहू को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था।
आपसी सहमति से फैसला लिया
बता दें कि नागा चैतन्य फिलहाल अपनी अपकमिंग मूवी बंगार राजू के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान जब उनसे समांथा को लेकर तलाक पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- हमने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया है और ये फ्यूचर में दोनों की खुशी के लिए लिया गया है। अगर समांथा खुश है तो मैं भी खुश हूं। बता दें कि समांथा और नागा चैतन्य हाल ही में हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बचते नजर आए।
काफी सोच-विचार कर लिया डिसीजन
समांथा ने अक्टूबर, 2021 में सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने तलाक की खबर को कन्फर्म किया था। उन्होंने लिखा था- काफी सोचने-विचारने के बाद मैंने और नागा चैतन्य ने अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला कर लिया है। हम किस्मतवाले हैं कि एक दशक से भी ज्यादा समय की हमारी फ्रेंडशिप हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें भरोसा है कि आगे भी हमारे बीच एक स्पेशल बॉन्ड बरकरार रहेगा।
वॉचमैन का काम करने वाले को ऐसे मिला TV का राम बनने का मौका, संघर्ष के दिनों नहीं थे जेब में पैसे
सालभर का हुआ Kareena Kapoor का बेटा जेह, छोटी निकर पहन लाडले को गोद में लिए सड़क पर घूमती दिखी बेबो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।