Good News: 41 साल की साउथ एक्ट्रेस नमिता बनी जुड़वां बेटों की मां, शादी के 6 साल बाद घर आई खुशियां

Published : Aug 20, 2022, 10:48 AM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 10:59 AM IST
Good News: 41 साल की साउथ एक्ट्रेस नमिता बनी जुड़वां बेटों की मां, शादी के 6 साल बाद घर आई खुशियां

सार

साउथ फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस नमिता जुड़वां बेटों की मां बन गई है। उन्होंने शुक्रवार को जन्माष्टमी के के मौके पर सभी के साथ अपनी यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति और बेटों के साथ वाला वीडियो भी शेयर किया है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 41 साल की एक्ट्रेस नमिता वंकावाला (Namitha Vankawala) जुड़वां बेटों की मां बनी है। उन्होंने जुड़वां बेटे होने की खुशखबरी सभी के साथ जन्माष्टमी के मौके पर शेयर की। उन्होंने पति और दोनों बेटों के साथ वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है और सभी को जन्माष्टमी की बधाई भी है। बता दें कि नमिता शादी के करीब 6 साल बाद मां बनी है। उन्होंने 2017 में मल्लिरेड्डी वीरेंद्र चौधरी से शादी की थी। नमिता ने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट भी करवाए थे और उनकी फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। 


इंस्टाग्राम पर नमिता ने लिखी पोस्ट
नमिता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पर शेयर कर लिखा- हरे कृष्णा इस शुभ मैके पर आप सभी के साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए हमें बहुत उत्साहित है। हम जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने हैं। हमें उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद और प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने पोस्ट के जरिए अस्पतालवालों का आबार माना। उन्होंने लिखा- मैं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, क्रोमपेट के उनके एक्सीलेंट हेल्थ केयर और सेवाओं के लिए आभारी हैूं। मैं डॉ. भुवनेश्वरी और उनकी टीम की कर्जदार हूं जिन्होंने मेरी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान मेरे बच्चों को इस दुनिया में लाने के लिए मुझे अच्छी तरीके से गाइड किया। डॉ. ईश्वर और डॉ. वेल्लू मुर्गन मुझे मेरे मदरहुड में भी हेल्प कर रहे हैं। सभी को थैक्स और हैप्पी जन्माष्टमी। नमिताकी पोस्ट पर कई साउथ सेलेब्स कमेंट्स करते हुए बधाई दे रहे है। खुशबू सुंदरन ने लिखा- सो स्वीट नामी .. आपके लिए बहुत खुश हूं। बधाई हो और भगवान आपको और आपके बेटों को आशीर्वाद दे। ढेर सारा प्यार डियर। 


2017 में की थी नमिता ने शादी
नमिता ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी अदाओं के फैन्स दीवाने है। कुछ फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त आइटम नंबर भी किए है। बता दें कि फिल्मों में काम करने के साथ ही उन्होंने बीजेपी भी ज्वाइन की थी। नमिता ने 2017 में मल्लिरेड्डी वीरेंद्र चौधरी की थी। नमिता ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को भी खूब एन्जॉय किया था। 

 

ये भी पढ़ें
Sexy Photos: खुशी कपूर की हॉटनेस ने इंटरनेट पर लगाई आग, बहन का बोल्ड लुक देख उड़े जाह्नवी के होश

कौन सा है वो अखिरी दांव जिससे आमिर खान बचा सकते है Laal Singh Chaddha, लागत वसूलने चल सकते है ये चाल 

कोख में खोया बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने अपना बच्चा, एक की तो 14 बार फेल हुई प्रेग्नेंसी

10 साल में अक्षय कुमार ने तीनों खान के स्टारडम पर लगाया ब्रेक, अब खुद की लाज बचाना हो रहा मुश्किल

पति अजय देवगन संग रिश्ते पर काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2 बार कोख उजड़ने का दर्द भी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस