
मुंबई. साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये हादसा रविवार की सुबह 3 बजे के करीब वसंतनगर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गाड़ी में शर्मिला के साथ उनका दोस्त भी मौजूद था। दोनों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पुलिस को नहीं मिला था कोई भी गाड़ी में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के साथ ये हादसा अंडरब्रिज पर एक पिलर से उनकी गाड़ी के टकराने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि उन्हें गाड़ी में कोई भी नहीं मिला था। जब पुलिस ने पास के अस्पतालों में पूछताछ की तब इस बात का खुलासा हुआ कि हादसा एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे के साथ हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद इस हादसे का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
एक्ट्रेस के पास नहीं था लॉकडाउन का पास
खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि शर्मिला मांडरे के पास लॉकडाउन पास भी नहीं था। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच करेगी कि आखिर शर्मिला मांडरे देर रात किस काम के लिए गाड़ी से निकली थीं। अभी शर्मिला और उनके दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है और इसी वजह से पुलिस भी दोनों का बयान दर्ज नहीं कर पाई है।
बता दें, शर्मिला मांडरे साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। वो 'बिग बॉस कन्नड' में भी बतौर कंटेस्टेंट देखी गई थीं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर फिल्म 'सजनी' से शुरू किया था। उसके बाद शर्मिला ने कई फिल्मों में काम किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।