एक्ट्रेस चित्रा की मौत के 6 दिन बाद पति को किया गया अरेस्ट, मां ने दामाद पर लगाए थे गंभीर आरोप

Published : Dec 15, 2020, 08:26 AM IST
एक्ट्रेस चित्रा की मौत के 6 दिन बाद पति को किया गया अरेस्ट, मां ने दामाद पर लगाए थे गंभीर आरोप

सार

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने 9 दिसंबर को मौत को गले लगा लिया। महज 28 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार सुबह एक होटल रूम मृत पाया गया था। उनकी मौत के मामले की पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि चित्रा के पति हेमनाथ को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

मुंबई. साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने 9 दिसंबर को मौत को गले लगा लिया। महज 28 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार सुबह एक होटल रूम मृत पाया गया था। उनकी मौत के मामले की पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि चित्रा के पति हेमनाथ को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पिछले दिनों एक्ट्रेस की मां ने दामाद पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है और इसके पीछे की वजह आर्थिक परिस्थितियों को बताया जा रहा है। पत्नी चित्रा को सुसाइड के लिए उकसाने का लगा पति पर आरोप...

बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा के पति हेमनाथ पर पत्नी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। हेमनाथ और चित्रा ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि हेमनाथ पत्नी चित्रा पर सीरियल में इंटीमेट सीन देने के कारण गुस्सा हो गए थे। 

पति नहीं चाहता था कि चित्रा दें इंटीमेट सीन

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हेमनाथ को पसंद नहीं था कि उनकी पत्नी टीवी पर इंटीमेट सीन करें। बताया जाता है कि जिस दिन एक्ट्रेस की लाश मिली उस दिन गुस्से में आकर हेमनाथ ने चित्रा को धक्का भी दिया था। इस बात की जानकारी असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुदर्शन ने एक मीडिया चैनल को दी। 

यह भी पढ़ें: 28 की एक्ट्रेस बेटी को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही मां, दामाद पर लगाया लाडली को मारने का आरोप

हेमनाथ को किया गया गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि हेमनाथ को कई सवालों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चित्रा के तमाम दोस्तों और साथियों से सेट पर पूछताछ भी की गई। हेमनाथ ने पुलिस को ये भी बताया कि चित्रा ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया था, जिसके बाद उन्हें मृत पाया गया था। बताया जा रहा है कि इस केस की रिवेन्यू डिविजनल ऑफिसर सेपरेटली जांच कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: नहीं रहीं साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा, 28 साल की उम्र में किया सुसाइड, देर रात तक की थी शूटिंग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा