साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा (vj chitra) ने महज 28 साल की उम्र में ही मौत को गले लगाया लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक होटल रूम में वो मृत पाई गई थी। उनकी मौत के मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। इसी बीच खबर है कि चित्रा की मां ने अपने दामाद पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है। इसके पीछे कुछ आर्थिक परिस्थियां बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल ने कहा- हम कारण की जांच कर रहे हैं।
मुंबई. हाल ही में साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा (vj chitra) ने महज 28 साल की उम्र में ही मौत को गले लगाया लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक होटल रूम में वो मृत पाई गई थी। उनकी मौत के मामले में पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। इसी बीच खबर है कि चित्रा की मां ने अपने दामाद पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है। इसके पीछे कुछ आर्थिक परिस्थियां बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल ने कहा- हम कारण की जांच कर रहे हैं। चित्रा के पति के खिलाफ अभी परिवार द्वारा नई शिकायत दर्ज करनी बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीजे चित्रा ने देर रात तक शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन, बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वो लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखने लगा था।


