
एंटरटेनमेंट डेस्क, Thalapathy Vijay film earned 150 crores before its release : थलपति विजय ( Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म वरिसु ( Varisu) जिसे वामशी पेडिपल्ली ने निर्देशित किया है। इसकी रिलीज को लेकर दर्शक रोमांचित हैं। फिल्म आज (12 सितंबर) सुबह से ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स ( non-theatrical rights ) के लिए भारी-भरकम कीमत चुकाई गई है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वरिसु का प्री-रिलीज़ बिजनेस 150 करोड़ रुपये का है, जो फिल्म को एक बड़ी शुरुआत दे रही है।
150 करोड़ रुपये में बिके अधिकार
वरिसु की शूटिंग हैदराबाद में में चल रही है। हाल ही में शूटिंग लोकेशन से विजय और प्रभु की एक क्लिप लीक हुई थी। 12 सितंबर को ट्विटर पर हैशटैग #Varisu ट्रेंड कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक हिंदी डबिंग राइट सहित फिल्म को 150 करोड़ रुपये की भारी- भरकम कीमत पर बेचे गए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी 67वीं फिल्म के लिए यह कीमत 200 करोड़ रुपये तक जा सकती है, इस फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज ( Lokesh Kanagaraj) कर रहे हैं। बता दें कि VARISU के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स ( non-theatrical rights) 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।
वरिसु ( VARISU) की डिटेल
वरिसु मूवी वामशी पेडिपल्ली ( Vamshi Paidipally ) द्वारा निर्देशित एक इमोशनल एंटरटेनर मूवी है। इसकी पटकथा संयुक्त रूप से वामशी पेडिपल्ली, हरि और अहिशोर सोलोमन (Vamshi Paidipally, Hari and Ahishor Solomon) द्वारा लिखी गई है। विजय के अलावा, वरिसु में रश्मिका मंदाना, आर सरथकुमार, प्रभु, शाम, प्रकाश राज, श्रीकांत, योगी बाबू, जयसुधा और संगीता कृष ( Rashmika Mandanna, R Sarathkumar, Prabhu, Shaam, Prakash Raj, Srikanth, Yogi Babu, Jayasudha and Sangeetha Krish) भी अहम किरदार निभा रहे हैं। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में एस थमन का संगीत, कार्तिक पलानी की सिनमेटोग्राफ्री, प्रवीण केएल द्वारा एडीटिंग की गई है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं इसकी शूटिंग भी ज़ोरशोर से जारी है।
और पढ़ें...
दो बार घर बसा चुकीं श्वेता तिवारी की 21 साल की बेटी को सलाह- 'शादी मत करना', खुद बताई इसकी वजह
कोई 5 साल चली तो कोई 27 साल से चल रही, बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों ने बनाया सिनेमाघरों में रिकॉ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।