इस लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैच में 155 रन बनाए। इसमें उनके नाम एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने कई बड़े और अहम मैच में अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाई।