
Abhishek Sharma T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के स्टार प्लेयर और युवराज सिंह के शिष्य अभिषेक शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैच खेले और तीनों मैच में वो बिना खाता खोले 0 पर आउट हो गए। ऐसे में अभिषेक की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन आपको याद दिला दें की ठीक ऐसी ही परफॉर्मेंस विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान दी थी, जब शुरुआत के तीन मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला था। फिर उसके बाद किंग कोहली ने जो कमबैक किया ठीक उसी तरह के कमबैक की उम्मीद अभिषेक शर्मा से है, ताकि भारतीय टीम जीत की सीढ़ी चढ़ पाए। 2024 में भी भारत ने T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी।
T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा और विराट कोहली का कनेक्शन खराब शुरुआत से है। दोनों ही बल्लेबाज टूर्नामेंट की शुरुआती मुकाबले में खास कमाल नहीं कर पाएं। अभिषेक शर्मा तीन मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने तीन पारियों में 8 गेंदों का सामना किया इसके बाद एक भी रन नहीं बना पाए। अमेरिका के खिलाफ वो पहली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने चार बॉल जरूर खेली, लेकिन 0 पर आउट हो गए। नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वो 3 गेंद का सामना करने के बाद भी जीरो पर आउट हो गए। इसके पीछे की वजह उनकी तबीयत भी बताई जा रही है, जो पिछले कुछ समय से खराब चल रही है।
अभिषेक की तरह विराट कोहली भी T20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी परफॉर्मेंस से जूझ रहे थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ पांच गेंद में केवल एक रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन गेंद में पांच रन बनाए थे। वहीं, यूएसए के खिलाफ विराट भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि, उसके बाद उनकी परफॉर्मेंस ने गेयर बदला और उन्होंने अपने बाकी के मुकाबले में शानदार पारियां के खेली, जिसके चलते भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती।
ये भी पढ़ें- Ind vs Netherlands: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत
विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में 76 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 8 मैचों में 151 रन बनाए थे। भारतीय फैंस को अब यही उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा भी अपने चौथे मैच में कम बैक करेंगे और विराट कोहली की तरह ही टीम को जीत की और अग्रसर करेंगे। बता दें कि अभिषेक शर्मा अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं।