टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है, जबकि नीदरलैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है।

Ind vs Netherlands T20 Match Live: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। शिवम दुबे की 66 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। शिवम दुबे को बल्ले और गेंद से ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती ने 3, शिवम दुबे ने 2 और हार्दिक-बुमराह ने 1-1 विकेट लिए। नीदरलैंड्स की ओर से लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा लेविट ने 24, ओडाउड ने 20, एकरमैन ने 23, कैशे ने 26, क्रोज ने 25 और कप्तान एडवर्ड्स ने 15 रनों का योगदान दिया। 

भारत की खराब शुरुआत 

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर अभिषेक शर्मा आर्यन दत्त की गेंद को अक्रॉस द लाइन खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। वहीं, 18 रन पर ईशान किशन भी अनलकी रहे और आर्यन दत्त का शिकार बने। तिलक वर्मा ने 31, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 और हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। 

भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंचा

भारतीय टीम पहले ही टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। हालांकि टीम के लिए एक चिंता का विषय टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। अभिषेक शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में खाता भी नहीं खोल पाए हैं। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ 0 पर आउट हुए थे। ऐसे में इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

नीदरलैंड के लिए करो या मरो का मैच

नीदरलैंड की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। आज का मैच हारने के बाद अब टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। सुपर-8 में अब तक जो आठ टीमें पहुंची हैं, उनमें वेस्टइंडीज, भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्बे और पाकिस्तान हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा

हार्दिक पंड्या

शिवम दुबे

रिंकू सिंह

अक्षर पटेल

वरुण चक्रवर्ती

मोहम्मद सिराज / जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर)

माइकल लेविट

मैक्स ओ'डाउड

बास डी लीडे

कॉलिन एकरमैन

जाक लियोन-कैशे

रूलोफ वान डर मर्व

लोगन वान बीक

आर्यन दत्त

काइल क्लीन

फ्रेड क्लासन