
Anaya Bangar Bikini Look: संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने वहां से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस वेकेशन लुक देखने को मिल रहा है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार लुटाया। अनाया का यह पोस्ट सिर्फ उनके लुक की वजह से चर्चा में नहीं है। इसके साथ लिखा गया उनका कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने खुद को स्वीकार करने और अपने शरीर के साथ सहज महसूस करने को लेकर अपने इमोशन खुलकर जाहिर किए हैं।
अनाया बांगड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह ब्राउन कलर की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “एक ऐसा शरीर जिसे पहचानने में मुझे कभी मुश्किल होती थी, अब वही मेरा घर है। आखिरकार खुद को वैसे ही महसूस करने में एक अलग ही खूबसूरती है, जैसा आप हमेशा से जानते थे कि आप हैं। यही जेंडर यूफोरिया है।” अनाया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘सुंदर’ और ‘लवली’ बताया। कई लोगों ने कमेंट में लगातार हार्ट इमोजी के जरिए भी अपना प्यार जताया।
अनाया बांगड़ का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है। वह मुंबई के इस्लाम जिमखाना में क्लब क्रिकेट खेल चुकी हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब से भी जुड़ी रही हैं। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसजेंडर और जेंडर-डाइवर्स खिलाड़ियों से जुड़ी नीति के तहत उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली है। जेंडर ट्रांजिशन के बाद भारत में उनके लिए क्रिकेट खेलने के रास्ते मुश्किल हो गए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला उनके लिए मैदान पर वापसी की नई उम्मीद लेकर आया है।
और पढे़ं- साड़ी में दिलकश लगीं अनाया बांगर, वायरल फोटो देख पहचानना हुआ मुश्किल
बता दें कि अनाया बांगड़ ने साल 2024 में अपनी जेंडर ट्रांजिशन जर्नी फैंस को बताई थी। इसके बाद से वह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों से जुड़े खेल नियमों और नीतियों पर भी अपनी राय रखती रही हैं। मार्च 2026 में उन्होंने थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी। इस दौरान उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। ट्रांजिशन से पहले उन्होंने भविष्य में माता-पिता बनने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अपने स्पर्म को भी फ्रीज कराया था। अनाया अपनी निजी जिंदगी, जेंडर ट्रांजिशन और क्रिकेट से जुड़े अनुभवों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खुलकर बात करती रही हैं। अब उनका थाईलैंड वेकेशन वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
1. अनाया बांगड़ इन दिनों कहां हैं?
अनाया बांगड़ इन दिनों थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं।
2. अनाया बांगड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
उन्होंने लिखा कि जिस शरीर को पहचानने में कभी संघर्ष करना पड़ा, अब वही उनका घर है। उन्होंने इसे ‘जेंडर यूफोरिया’ बताया।
3. क्या अनाया बांगड़ क्रिकेट में वापसी करेंगी?
उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संबंधित नीति के तहत ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली है, जिससे उनके क्रिकेट में वापसी की उम्मीद बढ़ी है।