इंडियन क्रिकेट टीम के कोच बने गौतम गंभीर, जय शाह ने की घोषणा, जानें कैसा रहा है करियर

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इंडियन क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने यह घोषणा की है।

 

Vivek Kumar | Published : Jul 9, 2024 3:19 PM IST / Updated: Jul 09 2024, 09:11 PM IST

खेल डेस्क। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच बने हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। राहुल द्रविड़ के कोच रहने के दौरान टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने गौतम गंभीर को हेड कोच बनाए जाने की घोषणा की। जय शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, "मुझे गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है। गौतम ने इस बदलाव को करीब से देखा है। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई तरह की भूमिकाओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।"

Latest Videos

 

 

गौतम गंभीर ने कहा-पूरी शक्ति से काम करूंगा

इंडियन क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत मेरी पहचान है। अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मैं वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा से हर भारतीय को गौरवान्वित करना रहा है। नीले कपड़े पहनने वाले लोग (भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी) 1.4 बिलियन भारतीयों के सपनों को अपने कंधों पर उठाते हैं। मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करूंगा।"

 

 

कैसा रहा है गौतम गंभीर का करियर?

आईपीएल 2024 के दौरान गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर थे। कोलकाता ने खिताब जीता था। नवंबर 2023 में केकेआर में शामिल होने से पहले गंभीर आईपीएल 2022 और 2023 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे।

इंडियन टीम के क्रिकेटर के रूप में गंभीर ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह दोनों टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 2012 और 2014 में केकेआर को दो आईपीएल खिताब भी दिलाए।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: BCCI के 125 Cr. के इनाम में किस खिलाड़ी के हिस्से में कितना Rs. आएगा, राहुल द्रविड़ को क्या मिलेगा?

गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैच में 4154 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 206 है। 41.95 की औसत से उन्होंने टेस्ट में 9 शतक और 22 अर्ध शतक लगाए हैं। गौतम ने 147 वनडे मैच खेले हैं। इनमें 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 150 नाबाद है। वनडे में गंभीर ने 11 शतक और 34 अर्ध शतक लगाए हैं। गंभीर ने 37 टी20आई खेलकर 932 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 75 है।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर BCCI सेक्रेटरी जय शाह का बड़ा ऐलान, जानिए इशारों-इशारों में क्या बोल गए

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल