भाई आराम से बैठो, मैं ड्राइव कर रहा हूं...टेंशन नहीं लेने का...धोनी को शायद यही बता रहे होंगे हार्दिक पांड्या

Published : Jan 26, 2023, 10:59 AM IST
Hardik Pandya and Mahendra Singh Dhoni viral photo

सार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस समय महेंद्र सिंह धोनी के साथ रांची में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने धोनी के साथ अपनी एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और क्रिकेट के मैदान के बाहर भी एक दूसरे से पक्की दोस्ती निभाते हैं। उन्हीं में से एक है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या, जो कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। कभी एक-दूसरे के साथ पार्टी करते, तो खेलते दिखते हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद झारखंड में धोनी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माही के साथ अपनी एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की, जो शोले के जय और वीरू की याद दिला रही है।

माही भाई आप बगल में बैठो मैं गाड़ी चलाता हूं

दोस्तों के बीच कई बार गाड़ी चलाने को लेकर यह डायलॉग बोला जाता है कि आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा। कुछ इसी तरह का डायलॉग शायद हार्दिक पांड्या भी माही भाई को बोल रहे होंगे कि धोनी भाई आप बगल में बैठो, आज बाइक आपका छोटा भाई चलाएगा। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ दो तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में बाइक पर हार्दिक पांड्या बैठे हैं तो उसके बाजू में वीरू की तरह धोनी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने तस्वीरों को शेयर करके लिखा- शोले-2 कमिंग सून...

 

 

धोनी का बाइक कलेक्शन

बता दें कि रांची में स्थित महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में उनका एक बड़ा सा गैरेज है। जहां पर लेटेस्ट से लेकर विंटेज गाड़ियों का कलेक्शन है। उन्हीं गाड़ियों के कलेक्शन में से एक यह बुलेट बाइक है, जिस पर धोनी और हार्दिक पांड्या बैठे हुए पोज मारते नजर आ रहे हैं और जय वीरू की याद दिला रहे हैं।

1 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया लाइक

सोशल मीडिया पर धोनी और पांड्या की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और 1 घंटे के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लोग इस फोटो को लाइक कर चुके हैं। कोई उन्हें जय और वीरू की जोड़ी बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि "माही भाई की पिक्चर शेयर करने के लिए थैंक यू।" एक यूजर ने लिखा कि "धोनी को देखने का भी एक अलग ही सुकून है।" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि "इसे एक अच्छी सुबह कहते हैं।"

यह भी पढ़ें: Australia open 2023: बेटे संग इस तरह जीत का जश्न मनाते नजर आईं सानिया मिर्जा, देखें मां-बेटे का क्यूट वीडियो

 

PREV

Recommended Stories

KKR vs LSG: क्या बिना एक गेंद खेले ही रद्द हो जाएगा कोलकाता-लखनऊ का मैच? टॉस से पहले बड़ा अलर्ट
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल