Women's T20 World Cup 2023: यूपी वॉरियर्स ने जिस ऑलराउंडर को खरीदा, महिला विश्वकप में उसने साउथ अफ्रीका को धो डाला

Published : Feb 19, 2023, 10:13 AM ISTUpdated : Feb 19, 2023, 10:48 AM IST
australia

सार

दुनिया की नंबर वन ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया की टाहलिया मैक्ग्रा ने वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) में धमाकेदार हाफ सेंचुरी जड़ी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत दर्ज की है। 

Women's T20 World Cup 2023. साउथ अफ्रीका में चल रही महिला टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में टाहलिया मैक्ग्रा की शानदार हाफ सेंचुरी है। मैक्ग्रा ने सिर्फ 33 गेंद पर 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली और अफ्रीका को 21 गेंद पहले ही 6 विकेट से हरा दिया। टाहलिया के अलावा एश गार्डनर ने 29 गेंद पर 28 रनों की नाबाद पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन प्लेयर बेथ मूनी ने 25 गेंद पर 20 रन बनाए हैं।

Women's T20 World Cup 2023- साउथ अफ्रीका ने बनाए 124 रन

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। इसमें ताजमिन ब्रित्स ने 36 गेंद पर 45 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा सुने लस ने 24 गेंद पर 20 रन बनाए जबकि लौरा वोलवार्ड ने 28 गेंद पर 19 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाज वेयरहैम ने 3 ओवर में 18 रन दिए और 2 विकेट चटकाया। एलिस पेरी ने 2 ओवर में 8 रन दिए और 1 विकेट लिया। डार्सी ब्राउन ने 4 ओवर में 20 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट पर 124 रन बनाए।

Women's T20 World Cup 2023- कैसे जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 125 रनों के स्कोर का पीछा शुरू किया और सिर्फ 16.3 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑलराडंर टाहलिया मैक्ग्रा ने 33 गेंद पर 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं एश गार्डनर ने 28 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। बेथ मूनी ने भी 25 गेंद पर 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मारिजेन केप ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। मसबत क्लास ने 2.3 ओवर में 18 रन दिए और 1 विकेट चटकाया। जबकि म्लाबा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 खिलाड़ी को ऑउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 21 गेंद पहले ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup 2023: रेणुका ठाकुर के 5 विकेट पर भारी पड़ी इंग्लैंड की गेंदबाजी, रोमांचक मुकाबले में 11 रन से हारी भारतीय टीम

 

PREV

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 खिलाड़ी जिनपर RCB लुटा सकती हैं खूब पैसे
IND vs SA 3rd T20i: भारतीय Playing XI से 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ! गुस्से में गंभीर, खूंखार टीम तैयार