Women's T20 World Cup: यूपी वाले खुश हो जाओ, दीप्ति शर्मा ने टी20 में पूरे किए 100 विकेट, भारत को मिला 119 रनों का टार्गेट

Published : Feb 15, 2023, 08:37 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 05:21 PM IST
women cricket

सार

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) में भारत बनाम वेस्टइंडीज के मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने कमाल कर दिय है। दीप्ति भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन चुकी हैं। 

Women's T20 World Cup. वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम वेस्टइंडीज के मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने कमाल कर दिय है। दीप्ति भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन चुकी हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने शानदार गेंदबाजी की है और कैरिबियाई टीम को 120 रनों से कम पर रोक दिया है। भारत को यह मैच जीतने के लिए 119 रनों की दरकार है।

कैसी रही भारतीय टीम की गेंदबाजी

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच में सबसे सफल गेंदबाज दीप्ति शर्मा रहीं जिन्होंने 4 ओवर की बॉलिंग में सिर्फ 15 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए हैं। पारी का लास्ट ओवर दीप्ति ने डाला और सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया। इसके अलावा रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 22 रन दिए और 1 विकेट लिया। वहीं पूजा वस्त्राकर ने 4 ओवर में 21 रन खर्च किए और 1 विकेट लिया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवर में 30 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। शेफाली वर्मा ने 1 ओवर में 5 रन दिए। राधा यादव ने भी 1 ओवर डाला और 8 रन दिए जबकि देविका वैद्य ने 1 ओवर में 16 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बनाए हैं।

कैसी रही वेस्टइंडीज की बैटिंग

वेस्टइंडीज की ओपनर हैली मैथ्यूज ने सिर्फ 2 रन बनाए, वहीं स्टेफनी टेलर ने 40 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। शेमाइन कैंपबेल ने 36 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इसके अलावा चिनले हेनरी ने 2 रन और चेडीन नेशन ने 18 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली। शबिका गजनबी ने 13 गेंद पर 15 रन बनाए। एडी फ्लेचर कोई रन नहीं बना पाईं और 0 पर वापस लौटीं। वहीं रशाडा विलियम्स ने 2 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर खेलकर 6 विकेट गंवाए और 118 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

Women Premier League 2023: टेनिस के बाद क्रिकेट में तहलका मचाएंगी सानिया मिर्जा, महिला आईपीएल में इस टीम की बनीं मेंटर

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स