IND vs AUS: वर्ल्ड कप से पहले बहुत खास होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का महा-मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमें

Published : Sep 22, 2023, 10:02 AM IST
ind-vs-aus-1st-ODI

सार

India Vs Australia 1st ODI match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज, 22 सितंबर से होने वाला है। ऐसे में हम आपको बताते हैं संभावित प्लेइंग 11 और दोनों टीमों के बीच अब तक के रिकार्ड्स।

स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप 2023 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर से करने जा रही है। पहला मुकाबला मोहाली के PCA (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले यह मैच बहुत खास होने वाला है। भारतीय टीम की कप्तानी जहां केएल राहुल के हाथों में सौंप गई है, तो ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे रिकॉर्ड

वनडे के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 146 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 82 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 54 मुकाबले भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबला बेनतीजा भी रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले पांच वनडे मैचों की बात की जाए तो भारत ने दो मैच में जीत दर्ज की है जबकि आस्ट्रेलिया को तीन मुकाबले में जीत मिली है।

केएल राहुल की कप्तानी में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में सौंप गई है। हाल ही में एशिया कप 2023 में उन्होंने शानदार कम बैक किया और पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी। केएल राहुल की कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में जिंबाब्वे दौरे पर भारत को 3-0 से जीत दर्ज दिलवाई थी और बांग्लादेश के खिलाफ भी एक मैच में केएल राहुल की कप्तानी में भारत को जीत मिली थी। कुल मिलाकर केएल राहुल 7 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से चार बार भारत को जीत मिली और तीन बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), तिलक वर्मा/वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड और एडम जम्पा।

और पढ़ें- दिल जश्न जश्न बोले- ICC वर्ल्ड कप 2023 से पहले आया धांसू एंथम, रणवीर सिंह का धमाल और प्रीतम की आवाज ने लगाया तड़का

PREV

Recommended Stories

India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज
IND vs NZ 2nd ODI: ओह नो! बीच मैच में खत्म हो जाता है डेटा? इन 3 रिचार्ज से मोबाइल पर देखें लाइव मुकाबला