IND vs NZ फाइनल का बुखार: अहमदाबाद में ₹9 हजार का कमरा ₹2 लाख में, फ्लाइट के रेट देख फैंस ने पकड़ा सिर

Published : Mar 07, 2026, 11:14 PM IST
Ind vs NZ Final

सार

T20 Final Ahmedabad Hotel Rates: क्रिकेट का ऐसा क्रेज शायद ही पहले कभी देखा गया हो। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटलों का रेट 2.37 लाख रुपए तक पहुंच गया है। सिर्फ कमरा ही नहीं, फ्लाइट टिकट के दाम भी आसमान भी पहुंच गए हैं।

T20 World Cup Final: अगर आप रविवार को अहमदाबाद जाकर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए! अहमदाबाद में क्रिकेट का ऐसा 'तूफान' आया है कि होटल से लेकर फ्लाइट तक, हर चीज के दाम आसमान चीरकर बाहर निकल गए हैं। हालत यह है कि जितने में आप एक छोटा-मोटा वेकेशन प्लान कर सकते हैं, उतने में तो वहां सिर्फ एक रात सोने का कमरा मिल रहा है। होटल इतने महंगे हो गए हैं कि क्रिकेट फैंस अपना सिर पकड़ रहे हैं।

अहमदाबाद में होटल का किराया कितना महंगा?

अहमदाबाद के होटलों में इस वक्त 'लूट' मची है। होटलों का हाल कुछ ऐसा है कि जो कमरा आम दिनों में 9,000 रुपए में मिल जाता था, ताज स्काईलाइन जैसे होटलों में उसका किराया अब 2.01 लाख रुपए तक पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात कि इस पर 36,000 रुपए का GST अलग से है। यानी एक रात रुकने का खर्चा करीब 2.37 लाख रुपए तक पड़ रहा है। नॉर्मल रूम जो 5-8 हजार के थे, अब 20-30 हजार रुपए में मिल रहे हैं। 5,000 रुपए वाले कमरों के रेट 15,000 से 50,000 रुपए तक पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का ऐसा खुमार छाया हुआ है कि शहर के 10,000 कमरों में से लगभग 80% अभी से बुक हो चुके हैं।

फ्लाइट टिकट ने तोड़ा रिकॉर्ड

सिर्फ होटल ही नहीं, हवा में उड़ना भी अब बहुत महंगा हो गया है। दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु से अहमदाबाद की जो टिकट 5,000 रुपए में मिल जाती थी, उसके लिए अब 30,000 रुपए तक मांगे जा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब लंदन से आने वाली फ्लाइट का रेट 1.2 लाख रुपए के पार निकल गया।

भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए फैंस ने भी लगाया जुगाड़

इतनी महंगाई देखकर क्रिकेट फैंस ने भी स्मार्ट रास्ता निकाल लिया है। लोग अहमदाबाद के बजाय पास के गांधीनगर में रुक रहे हैं, जहां रेट थोड़े कम हैं। मुंबई और राजस्थान के कई फैंस सुबह गाड़ी से निकल रहे हैं, शाम को मैच देखेंगे और रात को ही वापस घर लौट जाएंगे। इससे होटल के लाखों रुपए बच जाएंगे।

क्रिकेट फैंस के लिए रेलवे बना 'मसीहा'

महंगी फ्लाइट्स के बीच रेलवे ने फैंस को बड़ी राहत दी है। भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से शनिवार रात (12:05 बजे) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। नई दिल्ली से शनिवार रात (11:45 बजे) स्पेशल ट्रेन साबरमती के लिए रवाना होगी।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: क्लोजिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का

भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच तो शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन असली मजा शाम 5:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन, सुखवीर और 'डांडिया क्वीन' फाल्गुनी पाठक अपनी परफॉरमेंस का तड़का लगाएंगी।

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ Final: टॉस जीता तो बनाने होंगे इतने रन, वरना हाथ से जाएगी ट्रॉफी!

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में कीवियों का रिकॉर्ड 100%, डराने वाला है रिकॉर्ड

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 WC Final Pitch Report: अहमदाबाद की पिच किसका देगी साथ? बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगी मदद
T20 WC Final: संजू सैमसन को वॉर्निंग- 'वो गेंदबाज पहले भी तुम्हें आउट कर चुका है, संभलकर खेलना'