अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, एशिया कप में बल्ले से मचाया गदर

Published : Sep 27, 2025, 12:52 AM IST
Abhishek Sharma IND vs SL Super Four

सार

IND vs SL Super Four: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अपने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर कहर बरपा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी सुपर 4 में 31 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Abhishek Sharma 5 Big Records: एशिया कप 2025 में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब गरज रहा है। बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर अभिषेक एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 300 से अधिक रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार के मुकाबले में भी उन्होंने 59 रनों की तेज पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। भारत के लिए इस एशिया कप में सबसे बड़े मैच विनर अभिषेक ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 5 अद्भुत रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...

एशिया कप टी20 के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन

अभिषेक शर्मा इस एशिया कप 2025 में अब तक 6 पारियों में 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसी के साथ वो किसी भी टी20 एशिया कप के सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम था, जिन्होंने साल 2022 एशिया कप टी20 में 5 पारियों में 281 रन बनाए थे। उसी साल विराट कोहली ने भी 276 रन बनाए थे।

पावरप्ले में भारत के लिए टी20i में सबसे ज्यादा छक्के

अभिषेक शर्मा के बल्ले से छक्के भी खूब निकल रहे हैं। इसी का परिणाम है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब पावरप्ले में कुल 34* छक्के हो चुके हैं। उनसे आगे फिलहाल नंबर 2 पर केएल राहुल 44 और रोहित शर्मा 94 छक्के लगाए हैं।

25 या उससे ज्यादा गेंदों पर भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे ज्यादा गेंदों पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा कंबाइंड दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 6 बार यह रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। नंबर वन पर फिलहाल सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 7 बार यह कारनामा करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में तोड़ डाला मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-विराट को भी नहीं छोड़ा

टी20i में भारत के लिए लगातार 3 बार 50+ स्कोर

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 3 बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा कंबाइंड तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अभिषेक, केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 1 बार 3 लगातार मैचों में 50+ स्कोर बनाया है। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 3 बार 3 लगातार मैचों में 50+ स्कोर किया है। दूसरे पर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2 बार यह कारनामा किया है।

पहले 22 टी20i में सबसे ज्यादा 50+ बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

भारत के लिए पहले 22 टी20 इंटरनेशनल पारियों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बन गए हैं। अभिषेक ने 7 बार यह कारनामा करके दिखाया है। अभिषेक से पहले इस सूची में यशस्वी जायसवाल 6, सूर्यकुमार यादव 6, केएल राहुल 6, विराट कोहली 6 और गौतम गंभीर ने 6 बार ऐसा किया है।

यह भी पढ़ें-Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अपने ही गुरु को पीछे छोड़ बने नंबर-1

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल