IND vs SL: टी20i सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्मृति मंधाना मैदान वापसी के लिए तैयार

Published : Dec 09, 2025, 07:48 PM IST
Womens Team India Squad

सार

Team India Squad Announcement: भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, उसके बाद से मैदान पर नजर नहीं आई हैं। साल के अंत में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20i सीरीज खेलनी है। स्क्वॉड का अनाउंस हो चुका है। 

Women Team India Squad: विश्व विजेता भारतीय टीम मैदान पर जल्द ववापसी करने के लिए तैयार है। फर्स्ट टाइम आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर के लास्ट हफ्ते में श्रीलंका के खिलाफ टी20i सीरीज खेलने उतरेगी। इस श्रृंखला के लिए बीसीसीआई सलेक्शन कमिटी ने स्क्वॉड घोषित किया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 5 मैचों की सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना भी नजर आएंगी। 21 दिसंबर से इसकी शुरुआत होगी।

विश्व चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया की वापसी

भारतीय महिला टीम 2 नवंबर को विश्व चैंपियन बनी थी, उसके बाद अभी तक क्रिकेट नहीं खेली है। टीम के कुछ प्लेयर्स डोमेस्टिक क्रिकेट में जरूर एक्टिव थीं, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों को इस समय का यूज करने और खुद को रिफ्रेश करने के लिए किया गया था। यह ब्रेक अब समाप्त होने वाली है, ऐसे में टीम के चयनित खिलाड़ियों को वापस मैदान पर आने के लिए तैयार है। श्रीलंका की महिला टीम 5 मैचों की टी20i सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आ रही है।

और पढ़ें- छोले भटूरे से ठेचा तक, जानें Indian Women Team का फेवरेट फूड

स्मृति मंधाना भी टीम के लिए खेलती दिखेंगी

श्रीलंका के खिलाफ चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में वही खिलाड़ी हैं, जो विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में खेल रहे थे। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम स्मृति मंधाना का है। हाल ही में उनकी होने वाली शादी टूट गई है। 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी होने वाली थी, लेकिन उसी दिन यह टल गया। 2 हफ्ते के बाद क्रिकेटर स्मृति ने खुद पोस्ट के जरिए शादी रद्द होने की बात कही है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहे थे, कि निजी जिंदगी में आई इस परेशानी के बाद क्या स्मृति अभी भारत के लिए क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगी? लेकिन, स्मृति ने यह क्लियर कर दिया है कि वो बतौर उपकप्तान खेलने के लिए तैयार हैं।

टी20i सीरीज के लिए टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, रेणुक सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरनी।

और पढ़ें- 1 महीने में 3 विश्व खिताब... देश की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, फाइनल में चीन को रौंदा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल