
Asia Cup Rising Stars 2026 में भारत A की टीम अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेला जा रहा है। यह मैच मंगलवार, 24 नवंबर को दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मैदान पर हो रहा है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। भारत A को अपने पिछले ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान A के हाथों 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत A के पास अपनी गलतियों को सुधारकर टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका है।
पाकिस्तान A की टीम इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए मुकाबला बाकी है। भारत A के लिए UAE के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। नेपाल की टीम के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका है, लेकिन इसके लिए उसे अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान A को बड़े अंतर से हराना होगा। दूसरी ओर, UAE की टीम लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वह भारत A के खिलाफ बिना दबाव के खेल सकती है।
युवा वनडे क्रिकेट में भारत A और UAE के बीच अब तक केवल एक मुकाबला खेला गया है। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।
और पढे़ं- IND vs PAK: पाकिस्तान से हार के बाद भी सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत, 4 प्वाइंट में समझें
मैच: भारत A बनाम UAE, मैच नंबर 11
टूर्नामेंट: Men's Asia Cup Rising Stars 2026
तारीख: 24 नवंबर 2026, मंगलवार
समय: सुबह 11:30 बजे (भारतीय समय)
टॉस: सुबह 11:00 बजे (भारतीय समय)
मैदान: यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा
भारत में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Sony LIV ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी। इसके लिए एक्टिव अकाउंट की आवश्यकता होगी। भारत में IND A vs UAE का मैच फ्री में लाइव देखने का कोई आधिकारिक विकल्प फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आप फ्री में भारत-यूएई मैच से जुड़े ताजा अपडेट एशियानेट हिंदी में वेबसाइट पर देख सकते हैं।