Champions Trophy 2025: फाइनल जीत मालामाल हुई टीम इंडिया, जानें मिला कितना इनाम

Published : Mar 09, 2025, 12:20 PM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 06:39 AM IST
ICC Champions Trophy 2025 Final

सार

ICC Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भिड़े। जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपए का  इनाम मिला।

ICC Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New zealand Final) के बीच रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) हुए इस मैच पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर थी। यह दूसरी हुआ जब दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हुईं। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों को आईसीसी से इनाम दिया गया है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कितनी है इनाम की राशि

ICC (International Cricket Council) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 69 लाख डॉलर (करीब 60.06 करोड़ रुपए) के इनाम देने की घोषणा की थी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों को कम से कम 1.25 लाख डॉलर (करीब 1.08 करोड़ रुपए) मिले। इसके अलावा ग्रुप स्टेज के प्रत्येक जीत के लिए टीमों को 34,000 डॉलर (2.95 करोड़ रुपए) मिले।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल जीतने पर टीम इंडिया को कितना इनाम मिला?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल जीतने पर टीम इंडिया को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.49 करोड़ रुपए) इनाम मिला। वहीं, फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.74 करोड़ रुपए) मिले। भारत की टीम को ग्रुप स्टेज की पुरस्कार राशि सहित 2.46 मिलियन डॉलर (लगभग ₹21.4 करोड़) मिले। 

चैंपियंस ट्रॉफी में 2000 में स्टीफन फ्लेमिंग की अगुआई वाली न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। उस समय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब शेयर किया था। टीम इंडिया ने 2013 में यह खिताब जीता था। भारत ने रविवार को तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब (दूसरा सीधे) जीता। 

PREV

Recommended Stories

LSG vs KKR IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही टीमों की भिड़ंत, लखनऊ-कोलकाता में टक्कर से पहले कैसी है पिच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 April 2026, आज सुपर संडे में डबल धमाका! जानिए शेड्यूल और ग्राउंड रिकॉर्ड्स