South Africa की धमाकेदार जीत से बदल गया सेमीफाइनल का सीन, अब India के 'Do or Die' मैच पर नजर

Published : Feb 26, 2026, 07:06 PM IST
T20 World Cup 2026

सार

T20 World Cup 2026 Semi Final Path: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को को 9 विकेट से हराकर सुपर 8 में दबदबा बना लिया है। अब भारत का आज का ‘मस्ट विन’ मैच तय करेगा टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं।

India Semi Final Scenario: साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरे T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की है। अहमदाबाद के स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 177 रनों का टारगेट सिर्फ 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। एडम मारक्रम (Aiden Markram) और क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) की शानदार पारियों ने टीम को जीत दिलाई और उन्हें सेमीफाइनल की दिशा में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस जीत के बाद भारत के लिए भी सेमीफाइनल की राह अब पूरी तरह से अपने हाथों में है। भारत आज जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से मुकाबला कर रहा है, जिस पर हर किसी की नजर है।

T20 World Cup 2026 सुपर 8 ग्रुप 1 की स्थिति

अभी ग्रुप 1 में पॉइंट्स की बात करें तो साउथ अफ्रीका के 2 मैच में 4 पॉइंट्स है और उसका नेट रन रेट (NRR) +2.890 है। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट पहले +5.350 था, लेकिन साउथ अफ्रीका से हार के बाद यह +1.791 पर आ गया। इसका सीधा असर भारत की सेमीफाइनल संभावनाओं पर पड़ेगा। इंडिया अभी भी जीरो पॉइंट पर है और नेट रन रेट -3.800 है, जबकि चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जिसके भी जीरो अंक है और NRR -5.350 है।

भारत के पास अब क्या रास्ता है

अब सुपर-8 में ग्रुप-1 के मुकाबलों में 1 मार्च को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच है। इसी दिन टीम इंडिया, वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। अब उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ दो रास्ते हैं। पहला अगर भारत आज जिम्बाब्वे को हराता है और अगले मैच में वेस्टइंडीज को भी मात देता है, तो टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, चाहे नेट रन रेट कुछ भी हो। दूसरा अगर भारत, जिम्बाब्वे से हारता है, तो टीम पूरी तरह बाहर नहीं होगी। इस स्थिति में साउथ अफ्रीका का जिम्बाब्वे पर जीतना जरूरी होगा। उसके बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। इससे इंडिया, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे तीनों 2 पॉइंट्स पर होंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह तय होगी।

इसे भी पढ़ें- IND vs ZIM: क्या जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत? SA की हार से बनेगा खतरनाक समीकरण

इसे भी पढ़ें- IND vs ZIM: आज 'करो या मरो' मुकाबला, चेपॉक की पिच किसका साथ देगी? प्लेइंग XI और मौसम अपडेट

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026 Qualifier 1: फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी RCB और GT, आज कौन मारेगा बाज़ी?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Qualifier 1?