IND vs ZIM LIVE: कब है टॉस, कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देखें फ्री स्ट्रीमिंग?

Published : Feb 26, 2026, 03:52 PM IST
IND vs ZIM

सार

IND vs ZIM सुपर 8 मुकाबला हाई-वोल्टेड होने वाला है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। जानिए इस मैच का टॉस कब होगा, पहली गेंद कब फेंकी जाएगी और पूरा मैच लाइव कहां देख सकते हैं...

India vs Zimbabwe T20 WC 2026 Super 8 Match Live Streaming: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत चाहिए, ताकि नेट रन रेट की रेस में पीछे न रह जाए। वहीं, जिम्बाब्वे बिना किसी बड़े दबाव के मैदान पर उतरेगा, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे भी बड़ी जीत चाहिए। आइए जानते हैं इस मैच का टॉस कब होगा, पहली गेंद कब डाली जाएगी और फ्री स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं...

IND vs ZIM मैच कब और कहां खेला जाएगा?

वेन्यू- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

मैच शुरू- शाम 7:00 बजे

टॉस टाइम- शाम 6:30 बजे

भारत में IND vs ZIM LIVE टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो Star Sports के जुड़े हिंदी और इंग्लिश चैनल्स पर यह मैच देख सकते हैं।

IND vs ZIM LIVE स्ट्रीमिंग मोबाइल पर कहां देखें?

अगर आप मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। हालांकि, स्ट्रीमिंग देखने के लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाई क्वालिटी स्ट्रीम और मल्टी-लैंग्वेज कमेंट्री का ऑप्शन भी मिल सकता है, जिससे फैंस अपनी पसंद के अनुसार मैच देख सकें।

इसे भी पढ़ें- IND vs ZIM: आज 'करो या मरो' मुकाबला, चेपॉक की पिच किसका साथ देगी? प्लेइंग XI और मौसम अपडेट

इसे भी पढ़ें- IND vs ZIM: क्या जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत? SA की हार से बनेगा खतरनाक समीकरण

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 10th April 2026: RR vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 16वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच