MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs ZIM: क्या जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत? SA की हार से बनेगा खतरनाक समीकरण

IND vs ZIM: क्या जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत? SA की हार से बनेगा खतरनाक समीकरण

India Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। शाम 7 बजे भारत-जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे, लेकिन असली खेल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जब साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज भिडेंगे। SA की हार से खतरनाक समीकरण बनेगा।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 26 2026, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

T20 World Cup 2025 Semi Final: क्या है पूरा सीन?

ग्रुप-1 में अभी हाल ऐसा है कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ऊपर हैं। भारत और जिम्बाब्वे नीचे। भारत का रन रेट भी माइनस में है। मतलब भारत के पास गलती का कोई चांस ही नहीं है। भारत को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे, लेकिन सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा। नजर SA vs WI मुकाबले के रिजल्ट पर भी रहेगी। इसी से भारत का भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय होगा।

25
Image Credit : X@BCCI

SA की हार भारत के लिए झटका क्यों बन सकती है?

मान लीजिए दोपहर में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। फिर अगर भारत रात में जिम्बाब्वे को हराता है और आगे चलकर अपना आखिरी मैच भी जीतता है, तब तीनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स हो सकते हैं। ऐसे में मामला सीधा रन रेट पर जाएगा और भारत का रन रेट अभी कमजोर है। यानी भारत को सिर्फ जीत नहीं, बड़ी जीत चाहिए होगी। वरना जीतकर भी बाहर होने का खतरा रहेगा।

Related Articles

Related image1
India Semi Final Chances: इन 2 टीमों की बैसाखी के सहारे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानें कैसे?
Related image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
35
Image Credit : X@BCCI

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या चाहिए?

भारत के फैंस के लिए सबसे अच्छा सीन यह है कि साउथ अफ्रीका दोपहर में वेस्टइंडीज को हरा दे और भारत अपने दोनों मैच अच्छे अंतर से जीत ले। ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो सकती है, लेकिन अगर साउथ अफ्रीका हार गई, तो भारत पर डबल प्रेशर आ जाएगा, जीत भी और रन रेट दोनों का असर दिखेगा। अगर साउथ अफ्रीका हार गई तो भारत आज का मैच जीतकर भी सेमीफाइनल से दूर रह सकता है? यही टीम इंडिया के लिए सबसे खतरनाक समीकरण बन सकता है।

45
Image Credit : X@BCCI

SA vs WI मैच से टीम इंडिया की किस्मत तय होगी

सुपर-8 की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही है। साउथ अफ्रीका ने उसे बड़े अंतर से हराया। वहीं वेस्टइंडीज ने भी अपने पहले मैच में जोरदार जीत दर्ज की। इस वजह से पॉइंट्स टेबल टाइट है और हर रन की कीमत बढ़ गई है। आज का दिन ऐसा है जहां भारत मैदान पर शाम को उतरेगा, लेकिन उसकी किस्मत की कहानी दोपहर में लिखी जा सकती है।

55
Image Credit : X@BCCI

क्या भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बंद हो सकता है?

अगर भारत एक भी मैच हारता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो सकती है। अगर दोनों जीतता है, तब भी नजरें दूसरों के मैच पर रहेंगी। यही वजह है कि आज का SA vs WI मैच भारत के फैंस के लिए उतना ही अहम है, जितना IND vs ZIM का मैच।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
T20 वर्ल्ड कप
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 WC: सूर्या की टीम कैलकुलेटर के सहारे! समझें टीम इंडिया का क्वालिफिकेशन समीकरण
Recommended image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Recommended image3
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका
Recommended image4
SL vs NZ LIVE: जानें कहां देखें श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का 'मस्ट-विन' मैच
Related Stories
Recommended image1
India Semi Final Chances: इन 2 टीमों की बैसाखी के सहारे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानें कैसे?
Recommended image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved