विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी T20I से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा दोनों का करियर, बनाए कौन से रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) से संन्यास ले लिया है। दोनों सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

Vivek Kumar | Published : Jun 30, 2024 6:52 AM IST / Updated: Jun 30 2024, 02:04 PM IST

खेल डेस्क। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीत लिया है। इसके साथ ही भारत के दो महान खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) से संन्यास ले लिया है। ये खिलाड़ी हैं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली। दोनों ने ऐसे समय रिटायरमेंट की घोषणा की जब टी20आई में दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले दो स्थान इन्हीं के नाम हैं।

रोहित शर्मा टी20आई में दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 आई में 5 शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने एक शतक लगाया है। रोहित शर्मा ने 32 और विराट ने 38 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा ने 19 सितंबर 2007 को किया था डेब्यू

टी20आई में रोहित शर्मा ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में डेब्यू किया था। रोहित ने 159 टी20 आई मैच खेले, जिनमें 151 बार बैटिंग करने का मौका मिला। उन्होंने 32.05 के औसत से 4231 रन बनाए। सबसे अधिक स्कोर 121 नाबाद है। रोहित का स्ट्राइक रेट 140.89 रहा है। रोहित शर्मा ने 9 इनिंग में गेंदबाजी की भी है। उन्होंने 68 बॉल डाले हैं, जिनपर 113 रन बने। उन्हें एक विकेट भी मिला है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 आई मैच ब्रिजटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 जून 2024 को वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला। रोहित का टी20I सफर 2007 में पहले टी20 विश्व कप से शुरू हुआ। वह भारत की पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी थे। अब कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को दूसरा खिताब दिलाया है।

टी20 आई में रोहित शर्मा के नाम पर कई रिकॉर्ड हैं। सबसे अधिक रन बनाने के मामले में वह 4231 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। एक इनिंग में सबसे अधिक रन के मामले में वह 121 (नाबाद) के साथ 27वें स्थान पर हैं। एक साल में सबसे अधिक रन के मामले में रोहित 656 रनों के साथ 24वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने पांच शतक लगाए हैं। ऐसा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल कर पाए हैं। सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 205 छक्के लगाए हैं। सबसे अधिक चौके लगाने में वह 383 चौंको के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने 159 टी20 आई मैच खेले हैं। इस मामले में वह दुनिया में पहले स्थान पर हैं। उनका करियर 16 साल 284 दिन का रहा।

विराट कोहली ने 12 जून 2010 को किया था डेब्यू

विराट कोहली भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टी20आई में 12 जून 2010 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में डेब्यू किया था। विराट ने आखिरी मैच 29 जून 2024 को टी20 विश्व कप के फाइनल में ब्रिजटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। उन्होंने 125 मैच खेले हैं, जिनमें 117 में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। विराट ने 48.69 के औसत से 4188 रन बनाए हैं। 122 नाबाद उनका सर्वाधिक स्कोर है। विराट का स्ट्राइक रेट 137.04 रहा है। उन्होंने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। विराट ने 13 इनिंग में बॉलिंग भी की है। उन्होंने 152 बॉल किए हैं, जिनपर 204 बने हैं। विराट को 4 विकेट मिले हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: पीएम मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा को किया कॉल, टीम इंडिया को दी बधाई, द्रविड़ को भी दी शुभकामनाएं

विराट के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। 4188 रन बनाने वाले विराट सबसे अधिक रन के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। एक इनिंग में 122 रन बनाने वाले विराट इस मामले में 23वें स्थान पर हैं। विराट ने एक साल में सबसे अधिक 781 रन बनाए हैं। इस मामले में वह छठे नंबर पर हैं। सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में वह पहले नंबर पर हैं। छक्के लगाने के मामले में विराट 124 सिक्स के साथ 9वें नंबर पर हैं। वहीं, चौके लगाने के मामले में 369 चौकों के साथ दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। विराट को दुनिया में सबसे अधिक 16 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। इसी तरह उन्हें सबसे अधिक सात बार मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड मिला है। विराट का टी20आई करियर 14 साल 17 दिन का रहा।

यह भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा, सुंदर पिचाई समेत कई बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को दी बधाई, टी20 वर्ल्डकप जीतने पर किया ये पोस्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PNB समेत 5 बैकों पर RBI ने गिराई गाज, लगाया तगड़ा जुर्माना । Reserve Bank Of India
Assam Flood: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही...52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित
हाथरस हादसा: बाबा नारायण हरि पर क्यों खामोश हैं नेता...सरकार और विपक्ष दोनों मौन?
Hathras Stampede: देव प्रकाश मधुकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, 'भोले बाबा' का है राइट हैंड
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल से बातचीत की