महंगी कारें, आलीशान घर... क्या है ईशान किशन के करोड़पति होने का राज? जानें

Published : Dec 06, 2024, 12:54 PM IST
Indian cricketer batsman ishan kishan income source brand promotion car collection

सार

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित युवा क्रिकेटरों में से एक हैं। वह एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में भी जाने जाते हैं। कमाई के मामले में भी यह काफी हिट हैं। 

Ishan Kishan Income Source: टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों हटा दिया इसके बारे में तो कोई नहीं जानता। लेकिन इसके बावजूद भी यह खिलाड़ी लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी करता हुआ दिखाई देता है। किशन का स्ट्राइक रेट काफी बेहतर है और वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जिस तरह क्रिकेट के मैदान में ईशान किशन छक्के चौके लगाते हैं, वैसे ही वह मैदान से बाहर कमाई के मामले में भी काफी हिट हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस युवा खिलाड़ी की कमाई के बारे में आपको बताएंगे।

क्रिकेट खेलकर करते हैं करोड़ों में कमाई

बाएं हाथ के बल्लेबाज निशान कमाई के मामले में भी साथ जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मानें, तो इस खिलाड़ी का नेटवर्क 62 करोड़ रुपए के आसपास है। इस खिलाड़ी की कमाई आईपीएल से भी अच्छी खासी हो जाती है। आईपीएल 2024 तक मुंबई इंडियंस इशान किशन को 15.25 करोड रुपए दे रही थी, लेकिन अब आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड रुपए देने का फैसला किया है। बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बावजूद भी ईशान किशन की कमाई घरेलू सीरीज से भी हो जाती है। दिलीप ट्रॉफी खेलने के लिए ईशान किशन को 60 हजार रुपए प्रतिदिन दिए जाते हैं।

विज्ञापन के जरिए करते हैं अच्छी कमाई

इसके अलावा या बल्लेबाज ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई कर लेता है। सोशल मीडिया अकाउंट पर अच्छी फैन फॉलोइंग होने के कारण कंपनियां इन्हें विज्ञापन करने का ऑफर देती हैं। ईशान किशन की ब्रांड वैल्यू में भी काफी उछाल देखने को मिला है पिछले 2 सालों में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ी है। इंस्टाग्राम पर इस खिलाड़ी को 7.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जिसका फायदा उन्हें विज्ञापन करने के लिए भी मिलता है।

 

 

महंगे कारों के शौकीन हैं ईशान

इस भारतीय बल्लेबाज को महंगे गाड़ियों में घूमने का काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मर्सिडीज़-बेंज सी क्लास और फोर्ड मुस्तांग जीटी जैसी लक्जरी गाड़ियां उपलब्ध है। ईशान का ड्रेसिंग सेंस भी काफी खर्चीला है।

यह भी पढ़ें:

जब एक हादसे की वजह से क्रिकेट छोड़ना चाहते थे जडेजा, जानें फिर कैसे बने नंबर-1?

किसने खोजा भारतीय क्रिकेट का हीरा? जानें बुमराह के यॉर्कर किंग बनने की सच्चाई

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह- मिचेल सैंटनर के बीच रिकॉर्ड की जंग, 1 विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 4th T20I: ऑकलैंड में टॉस जीतकर क्या चुनेगी टीम इंडिया? जानें Eden Park की पिच रिपोर्ट